होली पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की छुट्टी पर रोक लगा दी गई , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Listen to this article

 

होली पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की छुट्टी पर रोक लगा दी गई , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 

 रिपोर्ट-गिरीश त्रिपाठी स्वतन्त्र पत्रकार

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में होली पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक  और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश के बाद शासन ने यह आदेश जारी कर दिये हैं। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने आदेश जारी कर कहा है कि बिना अनुमति के जिला मुख्यालय नहीं छोड़ सकते हैं। यदि विशेष परिस्थितियों में मुख्य सचिव और एसीएस गृह की अनुमति के बाद छुट्टी ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार रात वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कहा था कि होली के अवसर पर कहीं शांति-व्यवस्था बिगड़ी तो डीएम व एसपी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रधान के चुनाव से पहले होली पर विशेष सतर्कता बरती जाए। डीएम-एसपी संयुक्त भ्रमण करें और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री ने संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर बिना भेदभाव के शरारतीतत्वों व उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी सभी संप्रदाय के लोगों से सीधे संवाद करें और शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

विज्ञापन बॉक्स