Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डीएम ने कहा कि सभी त्यौहारों के दौरान जिला प्रशासन अलर्ट रहे तथा दिए गए दायित्वों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते।

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Report प्रधान संपादक

डीएम ने कहा कि सभी त्यौहारों के दौरान जिला प्रशासन अलर्ट रहे तथा दिए गए दायित्वों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते।

उन्नाव

आगामी पूर्णिमा स्नान, श्रावण मास, कावड़ यात्रा, रक्षा बन्धन एवं जन्माष्टमी आदि त्यौहारों को शान्तिपूर्वक, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये जाने के दृष्टिगत विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की अध्यक्षता में जिले के संभ्रान्त नागरिकों, धर्मगुरूओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों आदि के साथ पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

Advertisement Box

बैठक में विभिन्न धर्म गुरूओं व गणमान्य व्यक्तियों द्वारा कावड़ यात्रा के दौरान होने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं से डीएम को अवगत कराया गया, जिसको लेकर जिलाधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि दिये गए सुझावों/समस्याओं का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करायी जाएगी।

इस मौके पर डीएम ने उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पवित्र श्रावण मास में निकलने वाली कावड़ यात्राओ के मार्गो पर प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात का संचालन, साफ-सफाई, घाटों पर बैरीकेटिंग, नाविको की उपलब्धता, गोताखोरों की उपलब्धता तथा पेयजल जैसी बुनियादी जरूरतों का तत्काल निराकरण किया जायेगा।

उन्होने कहा कि नानामऊ घाट, परियर घाट, नमामि गंगे घाट, गंगा घाट, चन्दन घाट एवं बक्सर घाट से अपनी कावड़ यात्रा प्रारम्भ करने वाले कावड़ियों के रास्तो में मांस एवं मदिरा की दुकानों को प्रतिबंधित किया जायेगा। इन रास्तों पर पड़ने वाले मुख्य चैराहों पर डाॅक्टर/एम्बुलेंस तथा पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रावण मास में पड़ने वाले मेलों एवं घाटों पर समस्त व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली जाए।

कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के विशेष प्रबन्ध किए जाए। कावड़ यात्रा के मार्गों पर साफ-सफाई के पर्याप्त इंतजाम कर लिए जाएं तथा कांवड यात्रा के रूटों पर आवश्यकतानुसार राहत शिविर बनाए जाएं। श्रावण मास के दौरान शिवालयों में मेले आदि का आयोजन होता है जिसमें काफी भीड़ होने की सम्भावना होती है। ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरीकेटिंग, प्रकाश एवं पेयजल के पर्याप्त इंतेजाम कर लिए जाएं।

डीएम ने कहा कि सभी त्यौहारों के दौरान जिला प्रशासन अलर्ट रहे तथा दिए गए दायित्वों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते। उन्होंने सभी जनपदवासियों को आने वाले सभी त्यौहारों की आग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि पवित्र श्रावण मास के त्योहारों के अवसर पर सभी लोग संयम, मानवता, संवेदनशीलता, शालीनता, भाई-चारा, प्रेम व सौहार्द एवं परम्पराओं का पालन करते हुए तथा किसी भी व्यक्ति की धार्मिंक भावना को आहत किये बगैर त्यौहारों को पूरे उत्साह के साथ मनाएं। आपसी सौहार्द एवं भाई-चारे के लिए उन्नाव का इतिहास हमेशा से अच्छा रहा है और इस पवित्र श्रावण मास में पड़ने वाले मेलों एवं त्योहारों को अक्षुण्य बनाए रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी भी है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सुशील कुमार गोंड, एडीएम (न्यायिक) अमिताभ यादव, एडीएम (नमामि गंगे) विदेश, एएसपी प्रेम चन्द्र, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, सीओ सदर सोनम सिंह एवं समस्त उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी गण, अन्य अधिकारी गण सहित विभिन्न समुदायों एवं सामाजिक संगठनों के संभ्रान्त लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट RPS समाचार 

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

2 घंटे धरने के बाद जब CM Yogi ने अतुल प्रधान को बैठक में बुलाया, विधायक ने अंदर जाते ही कही ये बात
आज फोकस में

2 घंटे धरने के बाद जब CM Yogi ने अतुल प्रधान को बैठक में बुलाया, विधायक ने अंदर जाते ही कही ये बात

भारत से मुकाबले के लिए खरीदे चीनी Z-9EC हेलीकॉप्टर बने पाकिस्तानी नेवी का सिरदर्द, उड़ान भरने तक में फेल, क्या करेंगे मुनीर?
आज फोकस में

भारत से मुकाबले के लिए खरीदे चीनी Z-9EC हेलीकॉप्टर बने पाकिस्तानी नेवी का सिरदर्द, उड़ान भरने तक में फेल, क्या करेंगे मुनीर?

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box