Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मानसून की पहली बारिश में जलमग्न हुआ सफीपुर, सड़कों पर जाम जैसी स्थिति

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Girish Tirupathi

Advertisement Box

मानसून की पहली बारिश में जलमग्न हुआ सफीपुर, सड़कों पर जाम जैसी स्थिति

उन्नाव।

मानसून की पहली तेज बारिश ने नगर पंचायत की तैयारियों की पोल खोल दी। सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद सफीपुर कस्बे के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। परियार मार्ग पर सल्ले चौराहे से बाया तालाब तक सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जबकि पैदल चलने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर बहता नजर आया, जिससे लोगों में नगर पंचायत की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी दिखाई दी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मानसून शुरू होने से पहले नालों और नालियों की सफाई का दावा किया गया था, लेकिन अधिकांश स्थानों पर सफाई अधूरी रहने के कारण जल निकासी बाधित हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि समय रहते प्रभावी सफाई कार्य नहीं कराया गया, जिसका खामियाजा पहली ही बारिश में नगरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।वहीं, नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि नगर के सभी नालों की डोर-टू-डोर सफाई कराई गई है। यदि कहीं जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है तो उसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नगरवासियों ने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि आगामी बारिश के दौरान लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

आरपीएस समाचार की खबरे आपको पसन्द हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें