
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामया” यह सदियों पुराने मंत्र को क्रियान्वयन करने का सामर्थ्य केवल सहकारिता आंदोलन में ही है
उन्नाव।“बिना संस्कार नहीं सहकार” इस घोष वाक्य के साथ सहकारिता क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत, सहकार भारती एक मजबूत संगठन है सहकार भारती सहकारिता के विचारों को न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
सहकारी क्षेत्र की सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
सहकारिता हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर है। “सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामया” यह सदियों पुराने मंत्र को क्रियान्वयन करने का सामर्थ्य केवल सहकारिता आंदोलन में ही है। अपने देश के गरीब, निर्धन, दुर्बल, वंचित, असंघटित, दलित, शोषित तथा निम्न आर्थिक स्तर के नागरिकों का स्थायी आर्थिक विकास करने का सहकारिता एकमात्र साधन हो सकता है।
सहकार भारती के कार्यों का प्रभाव, प्रचार प्रसार तथा संगठनात्मक कार्य विस्तार आदि विषयों के बारे में गंभीरता से चिंतन मनन होगा।अन्य प्रदेशो की तरह व्याजमुक्त क़ृषि ऋण उत्तरप्रदेश में भी किसानों को दिया जाये,ताकि किसान समृद्धिशाली हो,
सफीपुर जनपद उन्नाव में रमा रिसोर्ट में जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश महामंत्री अरविन्द दुबे ज़ी ने जिला पदाधिकारी गणों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये …इससे पूर्व श्री अरविन्द ज़ी ने भारत माता संघ संस्थापक परम् पूज्य ज़ी, गुरु ज़ी, सहकार भारती संस्थापक मोदी ज़ी के गुरु परम् श्रद्धेय लक्ष्मण राव इनामदार के चित्र पर प्रदेश मंत्री सतीश ज़ी,श्रीकांत तिवारी सहसंयोजक सतीश गुप्ता,जिलाध्यक्ष पकज ज़ी श्रीवास्तव के साथ माल्यापर्ण दीप प्रज्ज्वलन कर सहकार गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
सभी से परिचय सत्र के उपरांत परिचर्चा में पकज ज़ी, सतीश ज़ी ने मातृ शक्ति से उनकी सहभागिता पर मंथन किया,उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष सहित उपस्थित पदाधिकारी गणों ने महामंत्री अरविन्द दुबे सहित पदाधिकारी गणों का भव्य स्वागतम माल्यार्पण अंगवस्त्र प्रतीक चिन्ह प्रदत्त कर किया।
उक्त अवसर पर विभाग सहसंयोजक सतीश ज़ी ने कार्यकर्ताओ को सहकारिता से समृद्धि विषय पर अत्यंत मूल मंत्र दिया, महिला प्रमुख किरण ज़ी ने प्रदेश नेतृत्व को आश्वाशस्त किया कि जनपद उन्नाव की महिलाये सहकार भारती के कार्यक्रमों में सहभागिता निभाएंगी,प्रदेश मंत्री सतीश कठेरिया ने सहकारिता के उद्देश्यों और सहकार भारती के उद्देश्यों एवम योजनाओं पर परिचर्चा की, आयोजन में वरिष्ठ पदाधिकारी अमित मिश्रा, सौरभ तिवारी, रघुनाथ शास्त्री, धर्मेंद्र सिंह, सोनेलाल रावत, सोनू श्रीवास्तव, मदन चंद्र, किरण पांडेय,सुशील दीक्षित, कमलेश निषाद,राधिका सिंह,बबिता तिवारी, प्रियंका राजपूत, रानी तिवारी,राजश्री गौतम, सहित अनेक वरिष्ठ सहकारी बन्धुवो की भव्य सहभागिता आयोजन में रही,,




















