Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

79 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा यश भारतीय सम्मान से सम्मानित प्रमुख समाजसेवी फारूक अहमद एडवोकेट को सम्मानित किया

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Girish Tirupathi

बांगरमऊ, उन्नाव।
नगर एवं क्षेत्र में 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देश भक्ति के रंग में सराबोर हाथ में तिरंगा झंडा थामे सभी विद्यालयों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराकर सलामी दी गई। विधायक श्रीकांत कटियार ने नगर के मोहल्ला गुलाम मुस्तफा स्थित अपने आवास सहित कई संस्थानों मं तिरंगा फहराया। इस अवसर पर विधायक श्री कटियार ने आजादी के महानायकों को नमन करते हुए उनके बलिदान को अविस्मरणीय बताया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी नवीन चंद ने, तहसील बार एसोसिएशन भवन में बार अध्यक्ष श्रीकांत द्विवेदी ने, नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने, ब्लॉक कार्यालय में ब्लाक प्रमुख सुनीता दिवाकर ने, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मुकेश सिंह ने तिरंगा फहराया। नगर पंचायत गंजमुरादाबाद में अध्यक्ष रूबी ने तिरंगा फहराया। नगर के मोहल्ला कटरा स्थित आर आर डी एस इंटर कॉलेज मे प्रबंधक पी के सैनी ने, संडीला रोड स्थित आर एस इंटर कॉलेज मे प्रबंधक सैयद मोहम्मद रिजवान अहमद ने झंडा फहराया। इन विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनमोहन लिया। नगर के लखनऊ मार्ग स्थित कार्यालय में युवा सपा नेता मोहम्मद इमरान सिद्दीकी ने झंडा फहराया। इस मौके पर उन्होंने उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा यश भारतीय सम्मान से सम्मानित प्रमुख समाजसेवी फारूक अहमद एडवोकेट को सम्मानित किया। इसके साथ ही पत्रकार , शायर , कवि , अधिवक्ता और चिकित्सकों को सम्मानित भी किया। ग्राम जगटापुर स्थित कैंप कार्यालय पर अपना दल (एस) के मंडल उपाध्यक्ष अमरेश पटेल ने तिरंगा लहराया। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष बाला राव गुप्ता ने भी विभिन्न संस्थानो में झंडा फहराया। हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित अंशिका फिलिंग स्टेशन पर अविनाश शर्मा तथा गुप्ता ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर आशीष गुप्ता ने झंडा फहराकर मिष्ठान वितरित की। गंज मुरादाबाद स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल एवं अब्दुल गफ्फार महाविद्यालय में प्रबंधक जुल्फिकार अली भुट्टो ने झंडा फहराया। इसी तरह नगर के ब्लॉक रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग केंद्र में संचालिका सरला बहन ने और आदर्श हास्पिटल में निदेशक पंकज बाबू श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Advertisement Box

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

भारत में मनु स्मृति से ज्यादा भारत के संविधान का महत्व है

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें