Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नागपंचमी पर काल शर्प दोष मुक्ति की पूजा, नागवासुकी मंदिर मे उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Report प्रधान संपादक

नागपंचमी पर काल शर्प दोष मुक्ति की पूजा, नागवासुकी मंदिर मे उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 रिपोर्ट मुकुलिका त्यागी

प्रयागराज के नागवासुकी मंदिर में नाग पंचमी पर विशेष कालसर्प दोष निवारण पूजा का आयोजन भी किया गया. आचार्य और ब्राह्मणों की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यह पूजा संपन्न कराई. मान्यता है कि कुंडली में कालसर्प योग होने से जीवन में बार-बार विघ्न, स्वास्थ्य समस्याएं और पारिवारिक अशांति बनी रहती है. नागपंचमी के दिन नागवासुकी मंदिर में विशेष पूजा कराने से यह दोष शांत होता है.

Advertisement Box

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी नागपंचमी के दिन आज संगम नगरी प्रयागराज का नागवासुकी मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया. मंगलवार को तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर की ओर बढ़ने लगीं और दोपहर तक मंदिर परिसर जनसैलाब में तब्दील हो गया. श्रद्धालु नागराज वासुकी और भगवान तक्षक की पूजा-अर्चना कर, दूध, लावा, पुष्प और जल अर्पित कर आशीर्वाद ले रहे हैं.

यहां के नागवासुकी मंदिर का अपना विशेष महत्व है. ऐसा माना जाता है कि सम्पूर्ण सर्प जाति के अधिपति नागराज वासुकी इसी स्थान पर शिला रूप में विराजमान हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस स्थान पर पूजा करने से कालसर्प दोष, सर्पदोष, और विष बाधाओं से मुक्ति मिलती है. नागपंचमी के अवसर पर यहां विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन होता है, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु भाग लेते हैं.

 

कालसर्प दोष से मुक्ति की विशेष पूजा

 

इस अवसर पर मंदिर में विशेष कालसर्प दोष निवारण पूजा का आयोजन भी किया गया. आचार्य और ब्राह्मणों की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यह पूजा संपन्न कराई. श्रद्धालु परिवार सहित हवन और रुद्राभिषेक में शामिल हुए. मान्यता है कि कुंडली में कालसर्प योग होने से जीवन में बार-बार विघ्न, रुकावट, स्वास्थ्य समस्याएं और पारिवारिक अशांति बनी रहती है. नागपंचमी के दिन नागवासुकी मंदिर में विशेष पूजा कराने से यह दोष शांत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.तड़के से उमड़ी भीड़, मंदिर परिसर बना भक्ति का केंद्र

सुबह से ही प्रयागराज के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पैदल, रिक्शा और निजी वाहनों से मंदिर पहुंचने लगे थे. मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही मंदिर में लंबी कतार लग चुकी थी. श्रद्धालुओं ने दूध, जल, हल्दी, कुमकुम, बेलपत्र, पुष्प और लावा चढ़ाकर नाग देवता की आराधना की. कई श्रद्धालु अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे. महिलाएं थाल में पूजा सामग्री सजाकर नागदेवता की आरती कर रही थीं. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नागदेवता के शरण में झुके नजर आए. मंदिर परिसर के बाहर लगे भजन मंडलियों की मधुर आवाज ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया.

विशेष श्रृंगार और सजा मंदिर

नागपंचमी के अवसर पर नागवासुकी मंदिर में नागदेवता की शिला का भव्य श्रृंगार किया गया. चांदी के छत्र, सोने की मुकुट, फूलों की माला और खास तौर पर लाए गए मेवे, फल और वस्त्रों से नागदेवता को सजाया गया. मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजा की. इसके अलावा भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में पीने के पानी, मेडिकल कैंप, पंखों और शौचालय की भी व्यवस्था की गई. स्थानीय प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल की तैनाती की. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई ताकि मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रित रहे.

हर साल यहां आते हैं

 

वाराणसी से आई श्रद्धालु अंजना देवी कहती हैं, हम हर साल नागपंचमी पर यहां आते हैं. इस बार तो भीड़ पहले से कई गुना ज़्यादा है. मन में शांति मिलती है, लगता है जैसे साक्षात भगवान शिव के गणों का आशीर्वाद मिल रहा हो. वहीं कानपुर से आए एक श्रद्धालु विनय तिवारी ने बताया कि वे अपने बेटे की नौकरी और परिवार की उन्नति के लिए पूजा कराने आए हैं. उन्होंने कहा कालसर्प दोष की शांति कराने से मनोवांछित फल अवश्य मिलता है.

 

सांपों के प्रति भय नहीं, श्रद्धा का भाव

 

आशीष त्यागी कहते हैं नागपंचमी का पर्व केवल पूजा का आयोजन नहीं बल्कि सांपों के प्रति संरक्षण और सह-अस्तित्व की भावना को भी सुदृढ़ करता है. इस दिन कई जगहों पर सांपों को दूध पिलाने, नागों के लिए सुरक्षित बिल बनवाने और उनकी रक्षा के संकल्प लिए जाते हैं. प्रयागराज में भी सांपों के प्रति श्रद्धा और अहिंसा का भाव स्पष्ट दिखा

रिपोर्ट मुकुलिका त्यागी 

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें