
खेत में सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या
⚠️ चारपाई पर मिला रक्तरंजित शव, इलाके में सनसनी
📍 फतेहपुर चौरासी, उन्नाव

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान कन्हैयालाल निषाद (55 वर्ष) की मंगलवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह खेत में चारपाई पर उनका रक्तरंजित शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
परिजनों के अनुसार किसान रोज की तरह खेत की रखवाली करने गए थे। सुबह घर न लौटने पर बेटे राकेश निषाद खेत पहुंचे, जहां चारपाई पर पिता का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

⚠️ जमीन विवाद में हत्या की आशंका
मृतक के बेटे ने गांव के ही नंगू व अन्य लोगों पर जमीन विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर
घटना की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
👨👩👧👦 परिवार में मचा कोहराम

मृतक के चार बेटे और चार बेटियां हैं। घटना के बाद पत्नी राजरानी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
🗣️ एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
📰 RPS समाचार
✍️ रिपोर्ट: ललित सिंह


















