
केक काटकर आरपीएस समाचार एजेंसी की मनाई गई छठवीं वर्षगांठ

उन्नाव
बृहस्पतिवार को फतेहपुर चौरासी ब्लॉक की दोस्तपुर शिवली ग्राम पंचायत स्थित त्यागी बाबा आश्रम में आरपीएस समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई।

समारोह में बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनका स्वागत आरपीएस समाचार के प्रधान संपादक रघुनाथ प्रसाद शास्त्री ने पुष्पमाला पहनाकर किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उन्नाव प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, आइशा वर्मा एवं स्नेहिल पाण्डेय का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी 2020 को आरपीएस समाचार पत्र व न्यूज एजेंसी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा था। बीते छह वर्षों में आरपीएस समाचार ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से सरकार और प्रशासन को आईना दिखाने के साथ-साथ जनता को सटीक विश्लेषणों से रूबरू कराया। इस दौरान कई सामाजिक मुद्दों को उठाकर जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता की मिसाल पेश की।

विशिष्ट अतिथि स्नेहिल पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि छह वर्ष पूर्व आमजन की आवाज बनने के संकल्प के साथ आरपीएस न्यूज चैनल की शुरुआत की गई थी। पाठकों और दर्शकों से मिले प्रेम, विश्वास और मार्गदर्शन ने चैनल को निडर, निष्पक्ष और विकासात्मक पत्रकारिता के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियाँ हमेशा रहती हैं, लेकिन सकारात्मक सोच और ईमानदार प्रयास से सफलता अवश्य मिलती है। आरपीएस समाचार ने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है और आगे भी नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

मुख्य अतिथि विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि आरपीएस समाचार को मिली लोकप्रियता इसके संस्थापक रघुनाथ प्रसाद शास्त्री की निष्ठा, परिश्रम, समर्पण और साहस का प्रमाण है। यह चैनल आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक आवाज पहुँचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आरपीएस समाचार राष्ट्र निर्माण में निरंतर अपनी भूमिका निभाता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में विधायक श्रीकांत कटियार एवं प्रधान संपादक रघुनाथ प्रसाद शास्त्री द्वारा गरीब एवं असहाय वृद्धों को कंबल वितरित किए गए।

समारोह में प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के महामंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष सच शुक्ला, अंकुर सविता, पूर्व सभासद पंकज यादव, हर्ष यादव, कृष्णदत्त बाजपेई, श्रीकांत तिवारी (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त नारी तू कल्याणी के प्रधान संपादक श्रीकांत तिवारी, आदर्श हॉस्पिटल बांगरमऊ के प्रबंधक पंकज बाबू श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल मिश्रा, किसान यूनियन नेता श्री मती किरण पाण्डेय, पत्रकार पप्पू सिंह, कमलेश गुप्ता नागेन्द्र सिंह,भगवताचार्य ओमप्रकाश शास्त्री, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान पवन पाल, कोटेदार राजमंगल सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

रिपोर्ट : रघुनाथ प्रसाद शास्त्री (प्रधान संपादक)



















