मानव सेवा से बढ़ कर कोई सेवा नहीं :नीरज पांडेय

लखनऊ/अमेठी। मानव सेवा से बढ़ कर कोई सेवा नहीं है बशर्ते किए जा रहे कार्य में कोई स्वार्थ की भावना निहित न हो।
अमेठी महिला स्वैच्छिक संस्थान द्वारा हरिशंकर पाठक के पुण्य तिथि पर जायस स्थित कुष्ठ आश्रम में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संपादक संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि आज जिनकी पुण्यतिथि है,अमेठी में समाज सेवा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम था आज भले ही वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्य आज भी हमारे बीच दिखाई पड़ रहे है।
नीरज पांडेय उनके याद में कंबल वितरण कर रही है यह उन्हीं की प्रेरणा है। समिति की सचिव नीरज पांडेय ने इस मौके पर मौजूद लोगों को कंबल वितरण का कार्य किया। इस मौके पर वार्ड नंबर एक के सभासद सर्वेश, रुचि सिंह, सोनू प्रधान प्रतिनिधि सुरभि मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।



















