Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वास्थ्य मंत्री उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन, ड्यूटी से गायब सात चिकित्साधिकारियों को किया बर्खास्त

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Girish Tirupathi

स्वास्थ्य मंत्री उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन, ड्यूटी से गायब सात चिकित्साधिकारियों को किया बर्खास्त

Advertisement Box

प्रदेश के लोगों के समय पर उचित उपचार देने में बाधक बने चिकित्साधिकारियों और चिकित्साकर्मियों के खिलाफ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने लंबे समय से तैनाती स्थल से अनुपस्थित सात चिकित्साधिकारियों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। इनके साथ ही लापरवाही पर तीन की वेतन वृद्धि रोकी और एक से स्पष्टीकरण मांगा है।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिनको बर्खास्त करने का निर्देश दिया है, उनमें अधिकांश मैनपुरी जिले के हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लेखराजपुर मैनपुरी, सुलतानपुर सांडा, सढ़ौली कदीम सहारनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भोगांव मैनपुरी, हाटा कुशीनगर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बाराबंकी के अधीन एक चिकित्साधिकारी लंबे समय से चिकित्सीय तैनाती स्थल से अनुपस्थित थे।इन सभी को सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी सीएम ने इन सभी चिकित्साधिकारियों के लम्बे समय से अपने उत्तरदायित्व से विरत रहने और चिकित्सकीय ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का संज्ञान लेते हुए उनको सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। इनको बर्खास्त करने का आदेश चिकित्साधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लेखराजपुर, मैनपुरी।चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव, मैनपुरी।चिकित्साधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सुल्तानपुर सांडा, मैनपुरी।चिकित्साधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, करहल, मैनपुरी।चिकित्साधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सढ़ौली कदीम, सहारनपुर।चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हाटा, कुशीनगर।चिकित्साधिकारी अधीन, सीएमओ बाराबंकी। इसके अलावा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) फर्रुखाबाद को मैनपुरी में शासकीय आवास को खाली करने में देरी के कारण परिनिंदा दंड के निर्देश उप मुख्यमंत्री ने दिए है। बरेली के 300 बेड अस्पताल के अधीक्षक को ओपीडी में मरीजों को सुचारु ढंग से सुविधाएं न दिए जाने, अधीनस्थ चिकित्सकों व कर्मचारियों पर नियंत्रण न रखने, साफ-सफाई का ध्यान न रखे जाने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला चिकित्सालय गौतमबुद्धनगर में अल्ट्रसाउंड की गलत रिपोर्ट बनाये जाने पर वरिष्ठ परामर्शदाता रेडियोलाजिस्ट की दो वेतनवृद्धियों को रोकते हुए परिनिंदा का दंड देने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ बुलंदशहर के अधीन चिकित्सक के गौतमबुद्ध नगर में तैनाती के दौरान निजी चिकित्सालयों में प्राइवेट प्रैक्टिस करने, प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी मुडिया नबीबक्श बरेली में रहते हुए उच्चाधिकारियों से अभद्र व्यवहार करने पर गोंडा में तैनात चिकित्साधिकारी को तीन-तीन वेतनवृद्धियां रोकने और परिनिंदा का दंड दिए जाने के निर्देश उप मुख्यमंत्री ने दिए हैं।

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें