
उन्नाव : बाढ़ पीड़ितों के राशन वितरण में हंगामा, वीडियो बनाने पर ग्रामीण से मारपीट का आरोप
बांगरमऊ (उन्नाव)।
बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोकैया पुरवा विद्यालय में शनिवार को बाढ़ पीड़ित गरीबों के लिए सरकार की ओर से आया राशन वितरित किया गया। वितरण का समय शाम लगभग 4 बजे था।
इसी दौरान ग्राम धन्नापुरवा निवासी पंकज पुत्र रामचंद्र ने आरोप लगाया कि उन्हें और अन्य पात्र परिवारों को राशन नहीं दिया गया। जब पंकज ने इस संबंध में वीडियो बनाना शुरू किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक ट्रालियों में राशन भरकर दूसरे गाँव भेजा जा चुका था।
ग्रामीणों का कहना है कि कई पात्र परिवारों को राशन से वंचित रखा गया। जैसे कि राधेश्याम, मूलचंद और अशोक कुमार सहित लगभग एक दर्जन लोगों को राशन नहीं मिला। वहीं, एक व्यक्ति जो कानपुर जिले में रहता है, उसके पिता और बेटे दोनों को राशन दे दिया गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्रामसभा कटरी गदनपुर आहार में लेखपालों और दलालों की दबंगई चलती है। उनका कहना है कि दलालों के साथ जुड़े लोगों को पूरा राशन मिलता है जबकि बाकी गरीबों को या तो अधूरा राशन दिया जाता है या बिल्कुल भी नहीं। विरोध करने वालों से मारपीट तक की जाती है।
इस मामले पर जब आरपीएस समाचार ने लेखपाल गोविंद से बातचीत की तो उन्होंने कहा –
“नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं किया गया है। जिनका नाम पात्रता सूची में है, उन्हें ही राशन किट दी गई है। जिनका नाम सूची में नहीं है, उन्हें राशन नहीं दिया गया। ग्रामीणों के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।”और
मारपीट की बात भी असत्य है।
📌 रिपोर्ट – आरपीएस समाचार



















