
Written by
Report प्रधान संपादक
उन्नाव: कच्ची दीवार गिरने से दो युवक दबे, एक की हालत गंभीर
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)।
थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में मंगलवार सुबह कच्ची दीवार गिरने से दो लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ ले जाया गया, जहां से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, शिवपुरी गांव निवासी रामकिशोर (40) सुबह घर के बाहर गाय बांधने जा रहे थे। उसी दौरान पड़ोसी तेजपाल (26) की मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दोनों दीवार के मलबे में दबकर घायल हो गए। परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया।
सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रामकिशोर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि तेजपाल का उपचार सीएचसी में जारी है।



















