Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वाराणसी मे सीएम योगी बाढ़ग्रस्त इलाकों का करेंगे दौरा और करेंगे मॉरीशस के पीएम दौरे की समीक्षा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Girish Tirupathi

वाराणसी मे सीएम योगी बाढ़ग्रस्त इलाकों का करेंगे दौरा और करेंगे मॉरीशस के पीएम दौरे की समीक्षा
******************************

Advertisement Box

लखनऊ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय काशी दौरे पर आएंगे, बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण व मॉरीशस पीएम के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने दो दिवसीय प्रवास पर काशी पहुंचेंगे। उनके इस दौरे का उद्देश्य जहां एक ओर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जमीनी निरीक्षण करना है, वहीं दूसरी ओर आने वाले दिनों में काशी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के उच्चस्तरीय आयोजन की तैयारियों का भी जायजा लेना है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को काशी में रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार को प्रातः यहां से प्रस्थान करेंगे।मुख्यमंत्री का यह दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से वाराणसी और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश और गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व्यक्तिगत रूप से वहां जाकर हालात का जायजा लेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रभावित इलाकों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार रखी जाए।इसके साथ ही यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि 10 और 11 सितंबर को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं।

उनका यह दौरा धार्मिक, सांस्कृतिक और कूटनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री विशेष विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरेंगे। वहां से वह सीधे श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। इसके बाद उनके सारनाथ भ्रमण का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है।

हालांकि मॉरीशस प्रधानमंत्री का विस्तृत कार्यक्रम अभी तक प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन शीर्ष स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम स्वयं एयरपोर्ट से लेकर होटल ताज तक का निरीक्षण कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री रामगुलाम का ठहराव होटल ताज में ही होगा।

इसी होटल में भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी आयोजित की जाएगी। इस बैठक को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल को उच्च मानकों पर सुनिश्चित किया जा रहा है।जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

विदेशी अतिथि के सम्मान और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। माना जा रहा है कि यह दौरा न केवल भारत और मॉरीशस के संबंधों को और मजबूती देगा, बल्कि काशी की सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता को भी वैश्विक मंच पर उजागर करेगा।

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें