
धूमधाम से मनाई गई अनवार अहमद (बाबूजी) की जयंती

बांगरमऊ, उन्नाव।। पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद (बाबूजी) की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती के अवसर पर युवा सपा नेता, प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद इमरान सिद्दीकी ने विधानसभा क्षेत्र मे स्थित कई निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल बांटे तथा नगर के लखनऊ मार्ग चौराहे पर शिविर लगाकर नागरिकों को चाय और बिस्किट वितरित किए। युवा सपा नेता श्री सिद्दीकी ने सर्वप्रथम बाबूजी के चित्र पर गुलपोशी कर उन्हें खिराजे अकीदत पेश की। तत्पश्चात उन्होंने बाबूजी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। श्री सिद्दीकी ने बाबूजी को न्याय की मूर्ति तथा गरीबों और मजलूमों का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि बाबूजी जनपद ही नहीं बल्कि संपूर्ण प्रदेश में ईमानदार छवि वाले नेता के रूप में पहचाने जाते थे। उन्होंने कहा कि बाबूजी के पदचिन्हों पर चलकर सपा कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर सपा का परचम लहराएंगे। इस अवसर पर नासिर सभासद, राजू सभासद, ज़ाहिद, विनीत यादव, मोईद मोहम्मद, टीपू सुल्तान, अर्पित सैनी, सोहेल, नफीस व सचिन आदि तमाम समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी प्रकार कस्बा गंजमुरादाबाद और ग्रामीण क्षेत्र में भी बाबू अनवार अहमद जयंती समारोह पूर्व मनाई गई।



















