
बांगरमऊ, उन्नाव।। जीवन के हर पल में मानव सेवा के लिए समर्पित सम्मानित बांगरमऊ के गौरव का सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता व प्रमुख समाजसेवी फारूक अहमद एडवोकेट को “बांगरमऊ के गौरव” सम्मान से सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के राष्ट्रीय पर्व के मौके पर नगर के लखनऊ मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस में प्रमुख समाजसेवी व युवा सपा नेता मोहम्मद इमरान सिद्दीकी द्वारा आयोजित जीवन के हर पल में मानव सेवा के लिए समर्पित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे तहसील क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर आंबापारा (कुर्मिन खेड़ा) निवासी उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा यश भारती सम्मान से सम्मानित प्रमुख समाजसेवी फारूक अहमद एडवोकेट को “बांगरमऊ के गौरव” सम्मान से सम्मानित किया गया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बांगरमऊ क्षेत्र के विकास के लिए मैंने जो काम कराए हैं वो चाहे नई तहसील की स्थापना हो, सब रजिस्ट्रार कार्यालय, बांगरमऊ संडीला मार्ग का निर्माण, बस अड्डा बनवाने, शारदा नहर पर नए पुल की स्थापना कराने, कुरसत, बल्लापुर आदि गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ में जनहित याचिका के माध्यम से कराया है। अब बांगरमऊ में पोस्टमार्टम हाउस बनवाने के लिए जनहित याचिका की है, उम्मीद है जल्द ही यहां पोस्टमार्टम हाउस भी बन जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं वर्तमान समय में लखनऊ में रहता जरूर हूं, लेकिन मुझे बांगरमऊ से आज भी उतना ही प्यार व लगाव है।
इसलिए मैं आगे भी बांगरमऊ के संपूर्ण व ऐतिहासिक विकास के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा।
इस सम्मान समारोह में तहसील क्षेत्र के पत्रकारों, कवि-शायरों, समाजसेवियों, चिकित्सकों व गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बांगरमऊ के बालाजी मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य महंत रवि शंकर दीक्षित, वरिष्ठ अधिवक्ता व प्रखर समाजसेवी संजीव त्रिवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता रघुनाथ मिश्रा, अधिवक्ता दिनेश कुमार सिंह, समाजसेवी सैयद सगीरुल हसन (मुन्ना भाई), आजाद प्रधान, समाजसेवी फजलुर्रहमान सहित काफी संख्या में नगर व क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आर जे साहिल ने किया।।



















