
जन्मोत्सव समारोह में उपेक्षा का आरोप लगा महारानी अन्वतीबाई के अनुयायियों का जंग – ए- ऐलान।
“पुरवा में अवंतीबाई प्रेरणा स्थल पर हुआ हाहाहुती आयोजन”

पुरवा – उन्नाव। वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी के 194 वें जन्म दिन पर इकठ्ठा हुए उनके अनुयायियों ने स्थानीय नेतृत्व पर राजनैतिक उपेक्षा का गंभीर आरोप लगाया कहा कि किसी अन्य पर भरोसा करने के बजाय अब स्वंय आगे बढ़ना होगा तभी समाजोत्थान का सपना पूरा होगा। खास यह कि हाथ में तिरंगा और जय वीरांगना के नारों के बीच विद्रोही तेवरों ने यह बता दिया कि इस बार दमदारों की दम निकाल कर ही दम लेंगे।
2017 में भाजपा से चुनाव लड़े अखिल भारतीय लोधा,लोधी लोध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चंद्र राकेश लोधी ऐसे योद्धा हैं जो अपने सजातियों को एक मंच पर लाने में पूरी तरह सफल हुए हैं उत्तम को ही 2022 में भाजपा को भारी वोटों से विजय दिलाने का श्रेय है।पूर्व प्रत्याशी उत्तम चंद्र को कभी बड़ा भाई कहकर गले लगाने वालों ने उन्हें कदम कदम पर उपेक्षित किया नतीजा प्रतिवर्ष वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी प्रेरणा स्थल पर होने वाले जन्मोत्सव आयोजन का लब्बोलुआब कुछ और ही था।प्रत्येक वक्ता ने अपने साथ हुए छलावे का सिर्फ दर्द बयां किया बल्कि 2027 के चुनाव में संघर्षशील उत्तम चंद्र लोधी को बागडोर सौंपने का हलफनामा दे दिया।
हजारों की भीड़ पाकर गदगद भाजपा नेता उत्तम चंद्र लोधी ने यह कहते हुए सभी को आश्वस्त किया कि अब परेशान होने के दिन गए।हम लड़ेंगे और जीतेंगे।उन्होंने कहा कि दूसरों पर भरोसा करके देख लिया अब बहुत हो चुका एक दिन अंधेरा छटेगा और सूरज निकलेगा पुरवा के लोगों के सम्मान की लड़ाई अब उनकी जिम्मेदारी है।
हाहाहुती आयोजन की शुरुआत से पूर्व लोधी सहित तमाम लोगों ने अवंतीबाई के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर उन्हें नमन किया।संचालन मोतीलाल लोधी ने किया।पंकज लोधी,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गंगा प्रसाद लोधी,सतीश त्रिपाठी,के के वर्मा, डॉ केवल शंकर लोधी, डॉ मेवालाल,विनोद लोधी,शिवपाल लोधी,संजय त्रिपाठी,कुलदीप अवस्थी आदि ने समारोह को संबोधित किया।इस अवसर पर रामनरेश लोधी,शंकर दयाल लोधी,रामचंद्र लोधी,कैलाश निषाद,लल्लन लोधी,राजकुमार लोधी,गायत्री लोधी,सुनीता लोधी सहित हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे।



















