
151मीटर तिरंगे के साथ निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों की संख्या में शामिल हुए राष्ट्र प्रेमी
उन्नाव।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा नेता व नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी के संयोजन व जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व मे उन्नाव नगर मे 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अखण्ड भारत के संकल्प के उपलक्ष्य व हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई थी, जिसमें दस हजार राष्ट्र भक्तो के हाथो मे तिरंगा व भारत माता के जय घोष के साथ NCC कैडेट व स्कूलो के बच्चों ने भी भाग लिया।

यात्रा का शुभारंभ वीर नारियों के संदेश देते चित्र और पर्यावरण संरक्षण की भव्य झांकियों के साथ हुआ। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स और स्काउट्स के बच्चों ने भी भाग लिया। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप सदर विधायक पंकज गुप्ता,प्रदेश कार्य समिति सदस्य आनंद अवस्थी,जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी,आईटीआई के प्रधानाध्यापक अवनिन्द्र कुमार पाण्डेय,NCC के सूबेदार मेजर नवीन कुमार,लेफिटिंनेंट विपिन सिंह,लेफ्टिनेंट रविरंजन , अतुल शुक्ला आदि विशिष्ट जन मौजूद रहे ।

यात्रा की मुख्य विशेषताएं:
–151 मीटर लंबा तिरंगा*: यात्रा का मुख्य आकर्षण 151 मीटर लंबा तिरंगा था।
– भव्य झांकियां पर्यावरण संरक्षण और वीर नारियों के संदेश को दर्शाती भव्य झांकियां शामिल थीं।
– *एनसीसी कैडेट्स और स्काउट्स*: एनसीसी कैडेट्स और स्काउट्स के बच्चों ने भी यात्रा में भाग लिया।
– हजारों लोगों की भागीदारी: यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया ।

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हम सब राष्ट्र भक्त हजारों की सख्या मे यात्रा मे शामिल हुए है विमल द्विवेदी ने बताया यह यात्रा अखण्ड भारत के संकल्प के साथ राष्ट्र को मजबूत करने और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई थी । इस दौरान लोगों ने 151 मीटर तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर राष्ट्र के प्रति अपनी एकता और समर्थन को दिखाया ।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, जिला महामंत्री नूतन सिंह, जिला महामंत्री आशीष वाजपेई, पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, पवन सिंह प्रदीप सिंह, अनीता विमल द्विवेदी, जिला संयोजक अजय त्रिवेदी,प्रियंका शुक्ला, राकेश राजपूत धर्मेंद्र शुक्ला केतन अवस्थी ,सुनील भदोरिया, राघवेंद्र पांडे ,विकास तिवारी, आलोक शुक्ला मुकेश दीक्षित अमूल्य बाजपेई अमन दुबे, पवित्रा उपाध्याय, ज्योति राजपूत, नीलमणि सिंह, दीपा त्रिपाठी ,दीपिका बाजपेई शिव सेवक त्रिपाठी सहित हजारों राष्ट्रभक्ति सम्मिलित हुए।






















