Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2025, देखें 9 अगस्त को राखी बांधने का सबसे अच्छा समय कब है, क्या कल ग्रहण है

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Report प्रधान संपादक

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2025, देखें 9 अगस्त को राखी बांधने का सबसे अच्छा समय कब है, क्या कल ग्रहण है

: 9 अगस्त को सावन पूर्णिमा की तिथि है और इसी दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। रक्षा बंधन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं लेकिन इसके लिए मुहूर्त शुभ होना चाहिए। राहुकाल और भद्राकाल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है। सावन पूर्णिमा की तिथि शुक्रवार यानी 8 अगस्त 2025 को दोपहर 02:12 बजे आरंभ हो गई हैं और यह शनिवार, 9 अगस्त 2025 को दोपहर 01:24 बजे पर समाप्त होगी। 9 अगस्त 2025 को राखी बांधने का मुहूर्त सुबह 5:46 बजे से शुरू होगा और यह दोपहर 01:24 बजे तक रहेगा। लेकिन करीब 7 घंटे के समय में करीब डेढ़ घंटा राहुकाल का रहेगा। राखी 2025 पर राहुकाल का समय सुबह 9:03 बजे से सुबह 10:41 तक रहेगा।

आगे देखें राखी 2025 के शुभ मुहूर्त, राहु काल, भद्रा आदि की विस्तृत जानकारी

Advertisement Box

रक्षा बंधन का त्योहार 9 अगस्त को शनिवार के दिन मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई और बहन के स्नेह का प्रतीक है जो सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। रक्षा बंधन पर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करते हुए राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन देते हैं। 2025 में सावन पूर्णिमा की तिथि दो तारीखों में बंटी हुई है – 8 और 9 अगस्त। लेकिन भद्रा का समय और उदया तिथि को देखते हुए रक्षा बंधन का त्योहार 2025 में 9 अगस्त को है। 9 अगस्त कसे सुबह 5:46 बजे से दोपहर 01:24 बजे के बीच राखी बांधी जा सकती है। लेकिन इस दौरान डेढ़ घंटे के करीब का राहुकाल है जिसमें राखी बांधना शुभ नहीं होगा।

 

रक्षा बंधन 2025 के दिन भद्रा सूर्योदय से पहले ही सुबह 5:30 बजे के करीब समाप्त हो जाएगी। इस तरह राखी की उदया तिथि पर भद्रा नहीं लगेगी।

रक्षा बंधन की शुभकामनाएं

9 अगस्त 2025 को राखी बांधने का समय सुबह 5:47 से लेकर दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। लेकिन इसके बीच में राहुकाल भीआएगा जो सुबह 09:03 बजे से लेकर सुबह 10:41 बजे तक रहेगा। इस करीब डेढ़ घंटे के समय में राखी ना बांधें।

 बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

भाई तुम जियो हजारों साल,

मिले कामयाबी तुम्हें हर बार,

खुशियों की हो तुमपे बौछार,

यही दुआ करते हैं हम बार-बार।

रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई!

 

क्या 9 अगस्त को भद्रा है

 

सबसे पहले तो अच्छी खबर ये है कि 2025 में रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। इस बार रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। लेकिन भद्रा कब शुरू और खत्म होगी, ये जानना ज़रूरी है।

 

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2025

 

रक्षा बंधन पर राखी बांधने के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 22 मिनट पर शुरू हो जाएगा। जानें 09 अगस्त को राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त क्या हैं।

 

सावन पूर्णिमा पर सत्य नारायण पूजा

 

हर मास की पूर्णिमा तिथि पर सत्य नारायण का व्रत रखा जाता है। इस दौरान कथा व आरती होती है। यह पूजा श्री हरि के सत्य स्वरूप को समर्पित है।

 

क्या 9 अगस्त को भद्रा है

 

9 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जाएगा। इस दिन भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी जिससे यह दिन एक दम शुद्ध है।

 

क्या रक्षा बंधन पर कोई ग्रहण है

 

न हीं रक्षा बंधन पर कोई ग्रहण नहीं है। रक्षा बंधन का त्योहार सावन पूर्णिमा की तिथि पर मनाते हैं और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा पर ही लगता है। लेकिन 2025 में सावन पूर्णिमा की तिथि पर कोई ग्रहण का योग नहीं है।

 

भद्रा किसकी बहन है

पुराणों के अनुसार भद्रा को शनिदेव की बहन माना गया है। उनके काल में शुभ काम नहीं होते हैं और राखी भी भद्रा के समय में नहीं बांधी जाती है।

 

रक्षा बंधन 2025 डेट एंड टाइम

 

रक्षा बंधन का त्योहार शनिवार, 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा है। इस तिथि का आरंभ 8 अगस्त दोपहर 2:12 बजे से हो

 

राखी की पूजा थाली में क्या रखें

ज्योतिषाचार्य रघुनाथ प्रसाद शास्त्री ने बताया कि 

राखी की पूजा थाली में शुभता की प्रतीक सभी चीजें होनी चाहिए। इसमें राखी, रोली, दीया, अक्षत, धूपबत्ती, चंदन या हल्दी तिलक के लिए, फूल या पत्तियां, गंगाजल आदि चीजें होनी चाहिए।

 

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2025 

 

9 अगस्त 2025 को सुबह 5:47 से लेकर दोपहर 1:24 बजे तक राखी बांधने का समय रहेगा। इसी बीच में 09:03 बजे से लेकर सुबह 10:41 बजे तक राहुकाल भी होगा। इस करीब डेढ़ घंटे के समय में राखी ना बांधें।

 

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2025 राखी बांधते समय क्या बोलना चाहिए?

राखी बांधते समय इस मंत्र का उच्चारण करें – येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल: तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि रक्षे माचल माचल:।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2025 

9 अगस्त को राहुकाल सुबह 9 बजकर 02 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर होगा। इस तरह करीब डेढ़ घंटे के लिए 9 अगस्त को राहुकाल रहेगा। बहनें इस दौरान भाइयों को राखी ना बांधें।

 

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2025 राखी पर भद्रा कब है 2025 में

 

रक्षा बंधन 2025 में 9 अगस्त को शनिवार के दिन है। इस दिन भद्रा नहीं है।

भद्रा 8 अगस्त को सावन पूर्णिमा की तिथि के साथ आरंभ होगी और यह 9 अगस्त को सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी।

 

9 अगस्त को राहुकाल का समय सुबह 09:03 बजे से लेकर सुबह 10:41 बजे तक रहेगा। इस करीब डेढ़ घंटे में राखी बांधना शुभ नहीं होगर। अत: इसके हटने का इंतजार करें।

 

9 अगस्त 2025 को क्या है

9 अगस्त 2025 को शनिवार का दिन है। इस दिन राखी का त्योहार मनाया जाएगा। साथ ही गायत्री जयंती, संस्कृत दिवस भी हैं

 

भाई को राखी कब नहीं बांधें

भद्रा और राहुकाल जैसे अशुभ माने जाने वाले समय में राखी बांधना मना किया जाता है। आप पंचांग से भी शुभ मुहूर्त जान सकते हैं।

 

9 अगस्त की उदया तिथि पर राखी के दिन भद्रा नहीं है। यह तिथि शुभ है और अच्छे योग में आ रही है।

 

रक्षा बंधन 2025 में कब है

 

राखी की डेट 9 अगस्त की है। इस दिन सावन पूर्णिमा की तिथि है और इसी के साथ इस मास का समापन भी हो जाएगा

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

आरपीएस समाचार की खबरे आपको पसन्द हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें