
रोजगार मेले में सुरक्षा सैनिक और ड्रोन पायलट भर्ती:उन्नाव में कैंप का आयोजन, 13 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
उन्नाव में बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा सैनिक और ड्रोन पायलट भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। जिला विकास अधिकारी और जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से यह कैंप लगाया गया। जीडीएक्स सिक्योरिटी ग्रुप ग्रेटर नोएडा और भारत सरकार के पसारा एक्ट अधिनियम 2005 के तहत शुक्रवार को सुमेरपुर विकासखंड में रोजगार मेले का आयोजन हुआ।
इस मेले में 22 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 13 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। अगला भर्ती कार्यक्रम 2 अगस्त को बीघापुर विकासखंड में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगा।
जीडीएक्स ग्रुप नोएडा के भर्ती अधिकारी रामकृष्ण सिंह ने बताया कि 10वीं पास और 19 से 45 वर्ष आयु वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। सुपरवाइजर पद के लिए स्नातक और कंप्यूटर ज्ञान के साथ 22 से 40 वर्ष आयु वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 10वीं पास या अधिकतम शैक्षिक प्रमाणपत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ ब्लॉक सभागार में उपस्थित होना होगा। इस भर्ती शिविर में दूसरे जिलों के युवा भी आवेदन कर सकते हैं।
चयनित युवाओं को 15 दिन के आवासीय प्रशिक्षण के बाद बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में नौकरी दी जाएगी। वेतन 15,000 से 20,000 रुपये प्रति माह होगा। इसके साथ ही पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, फैमिली मेडिकल सुविधा, सालाना वेतन वृद्धि, लोन सुविधा और प्रमोशन जैसे लाभ मिलेंगे। ड्यूटी के दौरान रहने और खाने की सुविधाएं भी रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी।
अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी से मोबाइल नंबर 9667989993 पर संपर्क किया जा सकता है।



















