मोदी जी की मन की बात से प्रेरित होकर विमल द्विवेदी ने 200 से अधिक जगहों पर पसु पक्षियों के पानी पीने लिए करवायी व्यवस्था
आज – प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात से प्रेरित होकर ” नर सेवा – नारायण सेवा ” समित उन्नाव के संस्थापक व भाजपा नेता विमल द्विवेदी द्वारा बेजुबान पसुवो ,गायो के पानी पीने के लिए नांद व पक्षियों के लिए पानी का बर्तन गत कई माह से लोगो को निःशुल्क उपलब्ध करा रहे है व लोगो से पशु ,पक्षियों की सेवा के लिए आग्रह कर रहे I
विमल द्विवेदी ने बताया कि गत कई वर्षो से ” नर सेवा – नारायण सेवा ” द्वारा बेजुबान पसुवो व गायो के पानी पीने के लिए नांद रखवायी जा रही है इस वर्ष प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात के 120 वे संस्करण में आवाहन किया गया था कि भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पसुवो व पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की जाए उनसे प्रेरित होकर इस वर्ष गत माह से ही बेजुबान पसुवो ,गायो के पानी पीने के लिए नांद व पक्षियों के लिए पानी का बर्तन लोगो को निःशुल्क उपलब्ध करा कर आमजनमानस से पानी की व्यवस्था के लिए अपील कर रहे है I
उन्होंने बताया कि इस वर्ष इसकी शुरुवात भाजपा जिला कार्यालय से की गयी व नगर के आदर्श नगर ,पीड़ी,नगर शिव नगर ,आवास विकास ,पीताम्बर नगर ,काशीराम ,कल्याणी देवी ,लोगनगर ,ज़ुरा खन खेड़ा ,साई पुरम ,एबीनगर ,गदनखेड़ा ,आदर्श नगर ,हुसैन नगर ,मोतीनगर ,बाबूगंज , गांधीनगर सहित नगर के अलगअलग बस्तियों में अब तक 205 स्थानों पर नांद व पानी का बर्तन रखवाया गया है I ये क्रम पिछले एक माह से चल रहा है आगे भी चलता रहेगा इस अवसर पर जिला संयोजक अजय त्रिवेदी ,मुकेश दीक्षित ,शिवम शुक्ला ,केतन अवस्थी ,अखिल मिश्रा ,अभी तिवारी ,अभिषेक तिवारी ,राकेश राजपूत कर रहे अनवरत गौसेवा I



















