
पुरवा में मा के साथ ननिहाल आयी सात वर्षीय अबोध बालिका से युवक ने बहला फुसलाकर गांव के बाहर आम की बाग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया ।घर जाने के बाद बच्ची के बुखार आने और तबीयत खराब होने पर मां के पूछताछ करने पर बच्ची ने युवक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने की बात बताई । जिसके बाद पीड़ित मा ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया ।
असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित मां ने कोतवाली में दर्ज कराये अपने मुकदमे में बताया कि दो माह पूर्व पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव अपने मायके आई थी तथा 15 जुलाई को अपनी 7 साल की पुत्री व 5 वर्ष के दो पुत्रों के साथ वापस अपनी ससुराल असोहा थाना छेत्र आ गई ।जहां मेरी 7 वर्षीय पुत्री को तेज बुखार होने के साथ काफी सुस्त हो गई जिसे हमने इलाज कराया किंतु कोई फायदा नहीं हुआ जिस पर हमने अपनी बिटिया से बहला फुसलाकर पूछा कि तुम्हें कोई दिक्कत है तब बिटिया ने बताया कि उसके सू सू के रास्ते खून आ रहा है खून देखकर मै परेशान हो गई और तब मेरी बेटी ने बताया अच्छी खेड़ा के रहने वाले सत्यम ने उसे बहला फुसलाकर दो दिन पहले गांव के बाहर आम की बाग में ले गया था और वहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था जिससे बाद उसके गुप्तांग से खून निकलने लगा तो वह उसे छोड़कर चला गया और किसी को ना बताने की बात कहीं जिसके बाद उसने किसी को कुछ नहीं बताया । इसके बाद पीड़िता की मां ने कोतवाली में जाकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया । कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।रिपोर्ट अशोक त्रिपाठी



















