
Written by
Report प्रधान संपादक
बिजली का तार टूटकर गिरने से अधेड़ की मौतः

फतेहपुर चौरासी में घर के बाहर तख्त पर बैठे था, बिना पुलिस को सूचित किए शव ले गए परिजन
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गाजियापुरवा गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के रहने वाले रामपाल (60 वर्ष) अपने घर के बाहर तख्त पर बैठे थे। शाम साढ़े पांच बजे अचानक बिजली का केबल टूटकर उनके ऊपर गिर गया। केबल की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
RPS SAMACHAR मौत के कारण की पुष्टि नहीं करता
घटना के बाद परिजन तुरंत रामपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ ले गए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों से मृत्यु की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को घर ले जाने की जिद कर रहे हैं।
रिपोर्ट RPS समाचार



















