Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उन्नाव में जनपद स्तरीय एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Report प्रधान संपादक

उन्नाव में जनपद स्तरीय एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

उन्नाव

वृहद वृक्षारोपण महाअभियान, 2025 के अन्तर्गत जनपद में कुल आवंटित लक्ष्य 6047700 के सापेक्ष 6050260 पौधों का रोपण किया गया जिसमें से वन विभाग द्वारा 1405000 एवं अन्य सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा 4645260 पौधों का रोपण किया गया। सर्वप्रथम जनपद के नोडल अधिकारी, श्री अनुराग यादव, प्रमुख सचिव, आई0टी0 एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उ0प्र0 शासन द्वारा वृन्दावन बाटलर्स औद्योगिक इकाई में अशोक की पौध रोपित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तथा वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण किया गया।

Advertisement Box

वन विभाग, उन्नाव तथा जिला प्रशासन उन्नाव के सहयोग से आज दिनंाक 09.07.2025 को ग्राम कटरी पीपर खेड़ा, उन्नाव में जनपद स्तरीय एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित मा0 मुख्य अतिथियों एवं नोडल अधिकारी एवं मंचासीन सभी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, एक पौध तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी उन्नाव महोदय द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया जिसमे जनपद में हो रहे वृहद वृक्षारोपण की विस्तृत रूपरेखा रखी गयी।

तत्पश्चात नोडल अधिकारी, श्री अनुराग यादव, प्रमुख सचिव, आई0टी0 एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उ0प्र0 शासन, जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 श्री अनुराग अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती शकुन सिंह द्वारा वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण पर उद्बोधन दिया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती विभा सिंह, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा अपने उद्बोधन में जनपद के इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। तत्पश्चात प्रभागीय निदेशक, उन्नाव द्वारा समस्त अतिथियों, जिला प्रशासन, सरकारी तथ गैर सरकारी संस्थाओं और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

वृक्षारोपण स्थल पर मा0 मुख्य अतिथि व नोडल अधिकारी महोदय तथा जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया द्वारा पूरे विधि विधान के साथ हरीशंकरी पौध का रोपण किया गया। जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 श्री अनुराग अवस्थी एवं सदर विधायक प्रतिनिधि श्री प्रखर गुप्ता तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा नौगृह वाटिका का रोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ-साथ श्री गौरांग राठी, जिलाधिकारी, उन्नाव, श्री दीपक भूकर, पुलिस अधीक्षक, उन्नाव, सुश्री कृति राज, मुख्य विकास अधिकारी, उन्नाव, श्री सन्तोष कुमार वर्मा, प्रभागीय निदेशक, उन्नाव,

अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) उन्नाव, अपर जिलाधिकारी, न्यायिक, उन्नाव, श्री संदीप कुमार पारपरिया, उप प्रभागीय वनाधिकारी, बाँगरमऊ, उप जिलाधिकारी, सदर, जनपद के समस्त अधिकारीगण, एन0सी0सी0 कैडेट्स, एन0एस0एस0, एन0जी0ओ0, एफ0पी0ओ0 तथा गैर सरकारी संगठनों, स्कूली बच्चों, स्थानीय नागरिक एवं ग्रामीणों के साथ-साथ वन विभाग के समस्त अधिकारीध्कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी जन समूह तथा स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्रत्येक व्यक्ति द्वारा ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ रोपित कर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कृषि के साथ-साथ पौध रोपण की आवश्यकता पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया गया। उक्त स्थल पर लगभग 8000 विभिन्न प्रजातियों के पौध (ग्राम्य विकास, पर्यावरण विभाग एवं वन विभाग के सहयोग से) रोपित किये जा चुके हैं।

उक्त स्थल पर स्कूली बच्चों, एन0सी0सी0 व एन0एस0एस0 के कैडेट्स द्वारा विभिन्न प्रजाति के लगभग 300 पौधों का रोपण किया गया तथा पौध भण्डारा के अन्तर्गत स्थानीय लोगों को लगभग 1000 पौध भी वितरित की गयी। नोडल अधिकारी महोदय के द्वारा उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर जनपद में हरित आवरण को बढ़ाने का संकल्प देते हुए ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ रोपित करने तथा उसकी आजीवन सुरक्षा करने का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथियों, मा0 जनप्रतिनिधियों व उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को सिंदूर एवं रूद्राक्ष की पौध एवं मोमेंटों भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।

रिपोर्ट RPS समाचार

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

भारत में मनु स्मृति से ज्यादा भारत के संविधान का महत्व है

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें