Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उन्नाव में तीन वाहनों की टक्करः बस पलटी, पिकअप क्षतिग्रस्त, करीब डेढ़ दर्जन घायल; ट्रक चालक फरार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Report प्रधान संपादक

उन्नाव

उन्नाव में तीन वाहनों की टक्करः बस पलटी, पिकअप क्षतिग्रस्त, करीब डेढ़ दर्जन घायल; ट्रक चालक फरार

Advertisement Box

उन्नाव के पीटीसी काली मिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर चौरासी के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, मुर्गी दाने से लदी एक पिकअप व प्राइवेट बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्राइवेट बस सड़क किनारे पलट गई, जिसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में लगभग 17 लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व एम्बुलेंस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस बल और कई एम्बुलेंस पहुंचीं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल सीएचसी सफीपुर और सीएचसी फतेहपुर चौरासी में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से जल्द ही यातायात व्यवस्था दोबारा सुचारु कर दी गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई, जिससे मार्ग पूरी तरह से साफ कराया गया।

इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) सफीपुर मधुप नाथ मिश्रा ने बताया कि ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है और स्थिति सामान्य है।

हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी घायल यात्रियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पतालों में पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

घायल

1 अनीता 19 पुत्री गजराज खरेलपुरवा बिलग्राम

2 आमिर 12 पुत्र राजू निवसी गंज

3 शकीला 35 पत्नी पप्पू गंज मुरादाबाद

4 पियूष 18 पुत्र गोविंद कृष्णनागर उन्नाव

5 सुजीत 25 पुत्र चंद्रकुमार कुरारी अचलगंज

6 सुशील 50 पुत्र पुत्तू भरत –राजाकापुर

7 रूपरानी 45 पत्नी सुशील .रजाकापुर

8 अंकेश 10 पुत्र रजाकापुर

9 भरतलाल 16 पुत्र लोटन तालिबपुर रहली फतेहपुर चौरासी

10 सुदामा 40 पुत्र नथुन्नी थाना बिलग्राम हरदोई

11 सूरजबली 70 पुत्र कालिका निवासी परियर

12 विमला 40 पुत्र छोटेलाल

13 पलक 7 पुत्री अमित मद्दू खेड़ा

14 गुलाब 18 पुत्र रामसनेही सुकरी थाना गुरोबाक्स गंज जनपद रायबरेली

15 रोशन 29 पुत्र राजकुमार दरौली

16 निधि

एक अन्य

रिपोर्ट RPS समाचार टीम

रिपोर्ट RPS समाचार टीम

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

भारत में मनु स्मृति से ज्यादा भारत के संविधान का महत्व है

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें