Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपी के 56 जिलों में पहुंचा मानसून, 48 घंटे में पूरा प्रदेश होगा कवर, 20, 21, 22, 23, 24, 25 और 26 को बारिश का अलर्ट

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Report प्रधान संपादक

यूपी के 56 जिलों में पहुंचा मानसून, 48 घंटे में पूरा प्रदेश होगा कवर, 20, 21, 22, 23, 24, 25 और 26 को बारिश का अलर्ट

Mansoon Update  

Advertisement Box

यूपी में मानसून ने 19 जिलों को छोड़कर बाकि सारे जिले कवर कर लिए हैं। कुछ ही घंटों में मानसून इन 19 जिलों में भी पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 26 जून तक यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के 56 जिलों में अबतक मानसून ने एंट्री मार ली है। शेष बचे 19 जिलों को मानसून 48 घंटे में कवर कर लेगा। यूपी में मौसम विभाग के मुताबिक 20, 21, 22, 23, 24, 25 और 26 तक भारी बारिश का अनुमान जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के चलने की संभावना है। साथ ही बिजली और वज्रपात का भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

पूर्वी यूपी में 20 से 24 जून तक भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वी यूपी में मौसम जबरदस्त तरीके से बदलने वाला है। यहां लगातार बारिश का सिलसिला बना हुआ है। 20 से 24 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 20 से 22 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 38-43°C के बीच दर्ज किया गया था। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य के करीब (-1.5°C से 1.5°C) रहा। 20-26 जून के दौरान, इस क्षेत्र में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा के साथ गरज, बिजली एवं 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है।

एक नजर में देखें मौसम का हाल

20, 21 और 22 जून को कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात/झोंकेदार हवा (गति 40-50 किमी/घंटा) की संभावना है।

20 और 21 जून को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

22 जून को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

23, 24 और 25 जून को कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है।

23, 24 और 25 जून को संभाग में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए मौसम का पूर्वानुमान

20-26 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। 22 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा होने की भी संभावना है। वहीं बात करें गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तापमान 33°C से नीचे रहा। 20-26 जून के दौरान, उत्तर-पश्चिम भारत (जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश भी शामिल है) में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा के साथ गरज, बिजली एवं 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है।

एक नजर में

20, 21 और 22 जून को कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात/झोंकेदार हवा (गति 40-50 किमी/घंटा) की संभावना है।

20 और 21 जून को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

22 जून को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

23, 24 और 25 जून को कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है।

23, 24 और 25 जून को संभाग में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

इन 53 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

इन जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रयागराज, भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर।

इन जिलों में 48 घंटे में पहुंचेगा मानसून

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा और कासगंज।

20-26 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान; 20-24 जून को राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश; 21, 22, 25 एवं 26 जून को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

20-22 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश; 20 एवं 23 जून को पूर्वी राजस्थान; 22 जून को दक्षिण हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश; 22-26 जून को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है।

20-26 जून के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा के साथ गरज, बिजली एवं 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है।

भारी वर्षा: 64.5-115.5 मिमी

बहुत भारी वर्षा: 115.6-204.4 मिमी

अत्यधिक भारी वर्षा >204.4 मिमी

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

आरपीएस समाचार की खबरे आपको पसन्द हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें