Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राज कुशवाह ही निकला संजय वर्मा, 25 दिन में सोनम ने 112 बार की थी फोन पर बात

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Report प्रधान संपादक

राज कुशवाह ही निकला संजय वर्मा, 25 दिन में सोनम ने 112 बार की थी फोन पर बात

 

राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी इंदौर पुलिस को एक बड़ा सुराग हाथ लगा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनम जिस संजय वर्मा नाम के शख्स के मोबाइल नंबर पर लगातार बातचीत किया करती थी, वह नंबर दरअसल प्रेमी राज कुशवाहा ही इस्तेमाल करता था

Advertisement Box

राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी इंदौर पुलिस को एक बड़ा सुराग हाथ लगा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनम जिस संजय वर्मा नाम के शख्स के मोबाइल नंबर पर लगातार बातचीत किया करती थी, वह नंबर दरअसल प्रेमी राज कुशवाहा ही इस्तेमाल करता था. सोनम ने 25 दिन में 112 बार फोन पर बात की थी.

 

पुलिस के अनुसार, सोनम और उस नंबर पर मौजूद शख्स के बीच लंबी-लंबी बातचीत होती थी. पहले माना जा रहा था कि यह नंबर किसी संजय वर्मा नाम के व्यक्ति का है, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर हैरान करने वाला खुलासा हुआ कि इस नंबर का उपयोग कोई और नहीं बल्कि खुद राज कुशवाहा कर रहा था.

ऐसे चला पता

इस बात की पुष्टि तब हुई जब मध्यप्रदेश में इस नाम को लेकर खबरें सामने आईं और मीडिया में चर्चाएं तेज हुईं. इसके बाद इंदौर पुलिस ने मेघालय पुलिस से संपर्क किया और बातचीत के आधार पर यह अहम जानकारी सामने आई.

पुलिस अधिकारी अब यह मान रहे हैं कि संजय वर्मा नाम की आड़ में राज कुशवाहा ने पहचान छिपाकर सोनम से संपर्क बनाए रखा. मामले में आगे की जांच अब इसी नंबर और उससे जुड़ी कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स के आधार पर तेज कर दी गई है. इस खुलासे के बाद केस ने नया मोड़ ले लिया है और पुलिस की जांच अब राज कुशवाहा की गतिविधियों पर और अधिक केंद्रित हो गई है.

नार्को टेस्ट की मांग पर गुस्साया सोनम का भाई

उधर, राजा रघुवंशी हत्याकांड में मृतक के परिजनों द्वारा की गई नार्को टेस्ट की मांग पर मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. राजा के परिवार ने हत्या की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए सोनम के माता-पिता, भाई गोविंद और भाभी सहित सभी पारिवारिक सदस्यों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गोविंद ने कहा, ‘हमने कोई पाप नहीं किया है. अगर किसी को हम पर शक है, तो हम हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं.’ उन्होंने कहा कि वे जांच में पूरी तरह सहयोग करेंगे, ताकि सच्चाई सामने आ सके.

क्या है पूरा मामला?

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसके प्रेमी राज कुशवाह और राज के तीन दोस्तों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह वारदात उस समय हुई जब दोनों हनीमून ट्रिप पर गए हुए थे.

 

राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी, और 20 मई को दोनों हनीमून के लिए असम और मेघालय रवाना हुए थे. लेकिन 23 मई को सोनम ने राजा के लापता होने की सूचना दी. इसके बाद 2 जून को राजा का क्षत-विक्षत शव मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले स्थित सोहरा (चेरापूंजी) के वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई से बरामद हुआ.

 

सोनम ने 9 जून की देर रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. वहीं, राज कुशवाह और अन्य तीन आरोपी अलग-अलग स्थानों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए.

राजा रघुवंशी का परिवार इंदौर में ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता है. इस पूरे मामले की जांच मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) कर रही है, जो हर पहलू की गहराई से पड़ताल कर रही है

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें