Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

12 जून को आसमान से बरस सकती आफत, 13 जून को मिल सकती है राहत-मौसम विभाग का रेड अलर्ट

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Report प्रधान संपादक

12 जून को आसमान से बरस सकती आफत, 13 जून को मिल सकती है राहत-मौसम विभाग का रेड अलर्ट

 

मौसम विभाग के मुताबिक यह हफ्ता शुरू में गर्म रहा है और शुक्रवार के बाद बारिश से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

Advertisement Box

 

इस हफ्ते देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में हीटवेव का कहर टूटेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। उसके मुताबिक जून की गर्मी अब सितम ढाने को तैयार है। पारा 45 डिग्री के पार जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पहले ऑरेंज अलर्ट जारी किया था लेकिन ताजा अनुमान के बाद उसे बदल दिया।

उधर, 11 से 14 जून के बीच जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत समूचे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा। इसमें 11 और 12 जून सर्वाधिक गरम होंगे। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है।

12 जून को रेड अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए गुरुवार को रेड अलर्ट रहेगा। बुधवार को भी तापमान में तेजी दर्ज की गई थी। तेज धूप और अंधड़ के कारण सड़कों पर ज्यादातर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर 2 बजे के बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी है। तापमान 45 डिग्री के भी पार जा सकता है।

हीट वेव दो दिन सताएगी

मौसम विभाग ने कहा कि Heat Wave दिल्ली और एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में देखने को मिलेगी। लोगों को अत्यधिक सावधान रहने की जरूरत है। तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

बुधवार को दिल्ली सफदरजंग सबस्टेशन पर पारा 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस बीच अयानगर में अधिकतम तापमान 45.5 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि दोनों जगह रिकॉर्ड किया गया तापमान सामान्य से ज्यादा है।

पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है

दिल्ली-एनसीआर के लिए शुक्रवार को दिन भी भीषण गर्मी वाला होगा। पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है और 13 जून की रात बारिश और आंधी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से वीकेंड में राहत मिलने की संभावना है।

रिपोर्ट RPS समाचार 

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

भारत में मनु स्मृति से ज्यादा भारत के संविधान का महत्व है

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें