नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी नें इस समय हो रही भीषण गर्मी में नागरिकों के लिए ठंढा ठंढा कूल कूल पानी पिलाने की व्यवस्था

बांगरमऊ, उन्नाव।
बांगरमऊ तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी नें इस समय हो रही भीषण गर्मी में नागरिकों के लिए ठंढा ठंढा कूल कूल पानी पिलाने की व्यवस्था की है।नगर पंचायत में इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से नगर के सभी वार्डों में सोलर वाटर पंप स्थापित कराए जा रहे हैं।इन पम्पो में फीजर भी लगाया जा रहा है जिससे नागरिकों को ठंडा ठंडा कूल कूल पानी हर समय उपलब्ध होता रहेगा और इसका कोई शुल्क भी नागरिकों को नहीं देना पड़ेगा।
बताते चलें कि लगभग दस हजार की आबादी वाली नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी के नागरिकों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दो ओवरहेड टैंक और सैकडों इंडिया मार्का हैण्ड पम्पो की पहले से ही व्यवस्था है।इसके अलावा नगर पंचायत द्वारा पहले से ही समरसेबल बोर करा कर स्थापित किए गए पानी के टैंकों की भी व्यवस्था पूर्व से है। इन सबके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन ने अब नगर के लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए अलग से ब्यवस्था की है।इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन लगभग सात लाख सत्तर हजार रुपये की लागत से नगर में सोलर वाटर पंप फ्रीजर के साथ स्थापित करा रहा है।यह कीमत एक सोलर वाटर पम्प की है और नगर पंचायत नगर के मोहल्ला सुभाष नगर पश्चिमी, मोती नगर,आज़ाद नगर, गांधी नगर, नेगरू नगर,शास्त्री नगर, फिरोज नगर, इंदिरा नगर, सुभाष नगर पूर्वी,आजाद नगर आदि सभी मोहल्लों में यह स्थापित किए जा रहे हैं। इन पम्पों का संचालन सौर ऊर्जा से होगा और इससे पानी लेने के लिए किसी भी नागरिक को कोई मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इन पंपों से निशुल्क रूप से पानी की उपलब्धता चौबीसों घंटे नागरिकों को होगी।
इस संबंध में नगर के अधिशाषी अधिकारी राजेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि नगर के सभासदों द्वारा चिन्हित किए गए स्थानों पर इन पम्पों की स्थापना की जा रही है और शीघ्र ही यह पंप नगर के लोगों को ठंडा और शुद्ध पानी उपलब्ध कराने लगेगें।