29 मार्च को इस समय लगेगा सूर्य ग्रहण, जानते है क्या करना है और क्या नहीं

Listen to this article

Surya Grahan 2025: 

29 मार्च को इस समय लगेगा सूर्य ग्रहण, जानते है क्या करना है और क्या नहीं

29 मार्च 2025 को खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए बेहद दिन खास है। इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जो एक महत्वपूर्ण घटना है। बता दें, कि जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस प्रक्रिया को ही सूर्य ग्रहण लगना कहा जाता है। विज्ञान के अनुशार

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

यूरोप के अधिकतर देशों, उत्तर-पश्चिमी अफ्रीकी देशों, उत्तरी अमरीका के पूर्वी क्षेत्रों, दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भाग, अटलांटिक सागर, आर्कटिक महासागर, उत्तरी रूस में सूर्य ग्रहण दिखेगा। यह ऑस्ट्रियास, बारबाडोस, बेल्जियम, उत्तरी ब्राजील, बारमूडा, फिनलैंड, इटली, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीनलैंड, हॉलेंड, नॉर्वे, पोलेंड, पुर्तगाल, रोमानिया, उत्तरी रूस, स्पेन, मोरक्को, यूक्रेन, उत्तरी अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों, इंग्लैंड आदि में सूर्य ग्रहण दिखेगा।

जबकि जिस देश या क्षेत्र में ग्रहण दिखाई नहीं देता है वहां सूतक काल नहीं माना जाता है

ज्योतिष शास्त्र में इसे एक महत्वपूर्ण समय माना गया है, क्योंकि इसका प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। वहीं ग्रहण में कुछ खास कार्यों को करने की मनाही भी होती हैं। इस बार 29 मार्च को दिन के 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक सूर्य ग्रहण लगेगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। चूंकि यह ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा, इसलिए इसका ज्योतिषीय महत्व माना जा रहा है। ऐसे में आप कुछ कार्यों में विशेष सावधानी बरतें अन्यथा समस्या हो सकती है। आइए इनके बारे में जानते हैं..

ग्रहण के दौरान क्या न करें

ज्योतिषियों के मुताबिक ग्रहण शुरू होने पर घर में पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है।

ग्रहण के दौरान आप देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्पर्श न करें।

ग्रहण शुरू होने से समाप्त होने तक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।

महिलाएं ग्रहण के दौरान श्रृंगार न करें।

ग्रहण शुरू होने से समाप्त होने तक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सेहत पर बूरा प्रभाव पड़ता है।

इस समय आप नींद लेने से बचें। इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

ग्रहण के समय नुकीली व धारदार चीजों जैसे कैंची, चाकू और सुई आदि का प्रयोग भूल से भी न करें।

इस अवधि में गर्भवती महिलाएं घर में ही रहें।

ग्रहण के दौरान अधिक भागदौड़ करने से बचना चाहिए।

इस अवधि में आप किसी भी नए कार्य को न करें।

ग्रहण शुरू होने के बाद आप किसी भी नकारात्मक जगहों पर न जाएं। यह उचित नहीं है।

ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहण लगने पर आप भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करें। इसके साथ ही आप मन को शांत करने के लिए ध्यान करें। इसके बाद ग्रहण के समाप्त हो जाने के बाद स्नान करें और क्षमतानुसार दान करें।

ज्योतिषाचार्य रघुनाथ प्रसाद शास्त्री ने बताया कि

उक्त बातें सिर्फ उन देश या क्षेत्र में लागू होगी जहां पर ग्रहण दृश्य होगा जबकि भारत में यह सभी बातें लागू नहीं

रिपोर्ट प्रधान संपादक रघुनाथ प्रसाद शास्त्री