तपो भूमि त्यागी बाबा आश्रम दोस्तपुर शिवली में 3 मई को विशाल माता रानी का जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया 

Listen to this article

उन्नाव 

तपो भूमि त्यागी बाबा आश्रम दोस्तपुर शिवली में 3 मई को विशाल माता रानी का जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया 

फतेहपुर चौरासी,उन्नाव।

      क्षेत्र की तपो भूमि त्यागी बाबा आश्रम दोस्तपुर शिवली में 3 मई को विशाल माता रानी का जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया है।इस कार्यक्रम में माधव जागरण पार्टी के कलाकारों द्वारा देवी माता के भक्ति गीतों का गुणगान किया गया। इसके अलावा अनिकेत बांके बिहारी झांकी ग्रुप द्वारा

श्रीगणेश,शिव पार्वती,राधा कृष्ण, मयूर नृत्य, दुर्गा माता की झांकी आदि झांकियों का भी सुंदर प्रदर्शन किया गया।

   

आर पी एस समाचार के संस्थापक एवं प्रधान संपादक रघुनाथ प्रसाद शास्त्री ने बताया कि आर पी एस समाचार टीम और ग्राम पंचायत के प्रधान के सहयोग से 3 मई को दोस्तपुर शिवली गांव की तपोभूमि त्यागी बाबा आश्रम पर माता रानी के विशाल जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया 

गया है।इस कार्यक्रम में माधव जागरण पार्टी के गायक आलोक तिवारी, रमेश सिंह राणा, सुमन चावला द्वारा माता रानी के गीतों और भजनों का गायन किया तथा इस मंडल के मुख्य गायक आयशा वर्मा अपने गायन 

कला का परिचय भजन कितने दिनों के बाद है आई भक्तों रात भजन की और देवी गीतों के माध्यम से भक्तों को भाव विभोर किया गायक रमेश सिंह राणा ने भजन चलो बुलावा आया है भजन गाकर श्रद्धालुओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया, वहीं गायिका सुमन चावला ने किसने समझाया तुमको मैया का बहुत ही सुन्दर गीत गाया,

गायक आलोक तिवारी ने भजन साथी हमारा कौन बनेगा गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दियागायक आशीष शुक्ला भजन आओ अग्ना पधारो श्री गणेश जी भजन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए

इसी तरह गायकों के भजनों और गीतों को संगीत मय करने के लिए मशहूर संगीतज्ञ शैलेंद्र कुमार की टीम अपने संगीत कला का प्रदर्शन किया।देबी गीतों एवं भजनों के बीच अनिकेत बांके बिहारी झांकी ग्रुप द्वारा झांकियों का भी प्रदर्शन किया । आर पी एस समाचार ग्रुप के प्रधान संपादक रघुनाथ प्रसाद शास्त्री,गिरीश त्रिपाठी,ललित कुमार , संजय, ललित, सिंह अमरनाथ मुकुलिका त्यागी,दीपा गौतम और ग्राम प्रधान पवन पाल , ओमप्रकाश शास्त्री,श्याम जी वर्मा,अमित मिश्रा, पंकज बाबू, डॉक्टर जुगुल किशोर,डॉक्टर राजेंद्र कुमार , मधुलिका शास्त्री, मुकुलिका,जेनी, दीपा, मुस्कान, तनु श्री विवेक,धनभारती, प्रभाकांत त्यागी, संतोष कुमार राजेश खन्ना जगमोहन आदि श्रद्धालओ सहित  

बड़ी संख्या में मौजूद रहे और अपनी अरदास देवी माता के चरणों में लगाई। गीत और भजनों का खूब आनंद लिया 

सुबह माता रानी के दरबार में तारावती की कथा आचार्य ने सुनाई इसके बाद चना चना हलवे का प्रसाद वितरित किया गया 

आर पी एस समाचार ग्रुप के प्रधान संपादक रघुनाथ प्रसाद शास्त्री,गिरीश त्रिपाठी,ललित कुमार ग्राम प्रधान पवन पाल आदि लोगों ने गांव एवं क्षेत्र से आये लोगों को सफल आयोजन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद 

 

 

 

रिपोर्ट गिरीश त्रिपाठी