
नानामऊ मार्ग पर स्थित संदोही देवी मंदिर प्रांगण में क़रीब दो दर्जन पीपल, बरगद व अशोक के छायादार वृक्षों रोपित
बांगरमऊ।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता और अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आज नगर के नानामऊ मार्ग पर स्थित संदोही देवी मंदिर प्रांगण में क़रीब दो दर्जन पीपल, बरगद व अशोक के छायादार वृक्षों को पौध रोपित की। इस मौके पर चेयरमैन श्री गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण में सबसे अधिक सहायक पीपल और बरगद के वृक्ष रहे हैं। जिनसे प्रत्येक जीवधारी को आक्सीजन प्राप्त होती है। किंतु यह जीवनदाई वृक्ष अब विलुप्त होते जा रहे हैं। उन्होंने पालिका कर्मियों से संकल्प लिया कि छायादार वृक्षों को संरक्षित करने के लिए उन्हें खाद-पानी देते रहेंगे। पौधारोपण में पालिका के वरिष्ठ लिपिक रवीन्द्र कुमार, अनूप व सफ़ाई नायक मुकेश व सुनील ने सहयोग किया।
















