Written by
Girish Tirupathi

असोहा संवाददाता
100 दिवसीय अभियान के तहत समाधा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
असोहा, उन्नाव।
कल दिन शुक्रवार ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत समाधा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें गाँव सहित क्षेत्रों के लोगों को निःशुल्क एक्स-रे, की सुविधा प्रदान की गई। और शिविर में 60 महिला और पुरुषों का परीक्षण उपरांत एक्स-रे किया गया I
उपरोक्त स्वास्थ्य शिविर में इंपैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर विकास मिश्रा, एक्स-रे टेक्नीशियन शालिनी, विनीत कुमार, नीरज राजपूत ANM संगीता पांडेय इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान सुमन यादव समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता हरिकेश यादव व उनकी टीम द्वारा किया गया।
















