
जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में आज एक समारोह का आयोजन कर छात्रों का सम्मान किया गया
फतेहपुर चौरासी, उन्नाव।
फतेहपुर चौरासी नगर के जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में आज एक समारोह का आयोजन कर छात्रों का सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह में इंटर एवं हाई स्कूल की परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज फतेहपुर चौरासी में आयोजित किए गए सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अशोक महाविद्यालय के प्रबंधक और पूर्व ब्लॉक प्रमुख गंज मुरादाबाद विवेक पटेल ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के प्रिंसिपल हरी लाल ने उनका माला पहना कर स्वागत किया। प्रिंसिपल ने समरोह में मौजूद प्रबंधन समिति के सदस्य गिरीश चंद्र त्रिपाठी का भी माला पहना कर सम्मान और स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय के शिक्षक सरोज शुक्ला ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद मुख्य अतिथि विवेक पटेल ने इंटर की कक्षा में सर्वोच्च अंक लांनें वाले एवं हाई स्कूल की कक्षा में सर्वोच्च अंक अर्जित करने वाले छात्रों और उनके साथ आये उनके अभिभावको को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा एक-एक प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।
कार्यक्रम में शिक्षक आनंद कुमार शुक्ला, धनंजय सिंह,रामचंद्र, आनंद मिश्रा, अभिषेक यादव सहित विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी गण एवं छात्र उपस्थित रहे।


















