
उन्नाव रेलवे स्टेशन का नाम मौलाना हसरत मोहानी स्टेशन करने की मांग
उन्नाव।
भारत की जंगे आजादी के पुरोधा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी , शायर, पत्रकार मौलाना हसरत मोहानी की बरसी पुण्यतिथि 13 मई के मौके पर उनको खिराजे अकीदत पेश करते हुए मुर्तजा हैदर रिज़वी अध्यक्ष मौलाना हसरत मोहानी विचार मंच उन्नाव ने केंद्रीय रेल मंत्री से मांग की है कि हसरत मोहानी नें देश की आजादी में बढ़ चढ कर हिस्सा लिया था। उनकी महान कुर्बानियों को देखते हुए मेरी केंद्रीय रेल मंत्री जी से मांग है कि उन्नाव रेलवे स्टेशन का नाम मौलाना हसरत मोहानी स्टेशन के नाम से नामकरण करने की मांग करते है।मुर्तजा ने कहा हसरत मोहानी साहब ने देश को इंकलाब जिंदाबाद का नारा दिया , वो भारतीय संविधान निर्माता समित के सदस्य भी थे देश की पूरी आजादी के लिए सबसे पहले उन्होंने आवाज़ उठाई थी , वो स्वदेशी आंदोलन के संस्थापक थे अपने ही घर से स्वदेशी आंदोलन का बिगुल बजाया था।हसरत कृष्ण भक्त थे हसरत जन्माष्टमी के दिन हर साल वृंदावन जाते थे हसरत का अधिकतर जीवन जेल में कटा था हसरत की पहचान देश की स्वाधीनता संग्राम की लड़ाई लड़ने वाले पहले पंक्ति में होती थी।



















