*पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन*—
उन्नाव।
नगर के अचलगंज मार्ग स्थित पीडी नगर में प्रमुख समाजसेवी सुशील बाजपेई के आवास पर उनके पिता सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक स्वर्गीय रामकृष्ण बाजपेई की 5 वीं पुण्यतिथि पर आज श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर बाजपेई परिवार सहित मोहल्ले के नागरिकों ने स्वर्गीय बाजपेई द्वारा किए गए सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों की विस्तृत चर्चा की और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।अंत में स्वर्गीय बाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा के बाद बाजपेई परिवार द्वारा आज मंगलवार के शुभ दिन पर आम नागरिकों और यात्रियों को ठंडे शर्बत का वितरण किया गया। श्रद्धांजलि सभा में सतीश बाजपेई, सुशील बाजपेई, अनुराग बाजपेई, प्रखर बाजपेई, अंकित, गोपाल जी, अनन्य, शिवाय, सुधा बाजपेई, मनोकांती, गुंजन, अंकिता व भोली आदि परिवारी जन एवं नागरिक शामिल रहे।


उन्नाव।
अंत में स्वर्गीय बाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा के बाद बाजपेई परिवार द्वारा आज मंगलवार के शुभ दिन पर आम नागरिकों और यात्रियों को ठंडे शर्बत का वितरण किया गया। श्रद्धांजलि सभा में सतीश बाजपेई, सुशील बाजपेई, अनुराग बाजपेई, प्रखर बाजपेई, अंकित, गोपाल जी, अनन्य, शिवाय, सुधा बाजपेई, मनोकांती, गुंजन, अंकिता व भोली आदि परिवारी जन एवं नागरिक शामिल रहे।

















