मंगलवार,30 मार्च 2021 का राशिफल
विक्रम सम्वत : 2077 शक सम्वत : 1942 शर्वरी
,
चैत्र, कृष्ण पक्ष, द्वितीया, तिथि : 05:27 पी एम तक तृतीया
सूर्योदय : 06:13 ए एम सूर्यास्त : 06:38 पी एम
चन्द्रोदय : 08:30 पी एम चन्द्रास्त : 07:22 ए एम
नक्षत्र : चित्रा – 12:22 पी एम तक स्वाती
योग : व्याघात – 01:55 पी एम तक
हर्षण
सूर्य राशि : मीन चन्द्र राशि : तुला
सूर्य नक्षत्र : उत्तर भाद्रपद
अशुभ समय
राहुकाल : 03:32 पी एम से 05:05 पी एम
शुभ समय
अभिजित मुहूर्त : 12:01 पी एम से 12:50 पी एम
अमृत काल : 06:41 ए एम से 08:06 ए एम
ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क
मेष -आज शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे आज मन खुस और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण रहेगा।
वृष – आज चिंता के बोझ से राहत अनुभव होने से स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। भावुकता अधिक रहेगी। साहित्य और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज विशेष दिन है। परिजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे।
मिथुन– आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी परंतु थोड़ा विलंब हो। सकता। फिर भी उस संबंध में प्रयत्न जारी रखने से उन्हें पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर हो सकते है।
कर्क -आज का दिन प्रसन्नता से भरपूर रहेगा। व्यापारियों और नौकरीपेशा जातकों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे, जिससे पदोन्नति की संभावनाएं बढ़ेंगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए अनुकूल परिस्थितियां होंगी
सिंह – आज फालतू विवादों से दूर रहें। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न करें। बदलते वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा।
कन्या – आज आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद और संतोष अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी।
तुला – आज गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। ऑफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने का संकेत मिलेगा।। यात्रा भी हो सकती हैं।
वृश्चिक – आज आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं, परिणामस्वरूप किसी की वाणी या बर्ताव से आपके मन को चोट पहुंच सकती है। मानसिक बेचैनी से परेशान न हों। माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखे।
धनु-आज भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का शिकार बनना पड़ सकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें।
मकर – आज दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। वाणी पर संयम रखें प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपके व्यावसायिक क्षेत्र के कार्यों को सरल बना सकता है।
कुंभ – आज उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है। भागीदारों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दृढ़ आत्मविश्वास से कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे।
मीन – आज चिकित्सा के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। व्यापार में भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ सकते हैं। क्रोधावेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाएंगे। यात्रा का योग है