आज का राशिफल व पंचांग

Listen to this article

आज का राशिफल व पंचांग

आज गुरुवार 29मार्च, 2024 है

विक्रम सम्वत सर: 2080 नल

शक सम्वत 1945 शोभकृत्

सूर्योदय : प्रातः 06:14 पर होगा 

सूर्यास्त :शाम 06:38पर होगा 

फाल्गुन कृष्ण पक्ष तिथि चतुर्थी रात्रि 08:20 तक

तत्पश्चात पञ्चमी

नक्षत्र : विशाखा रात्रि 08:36 पी एम तक तत्पश्चात 

अनुराधा

योग : वज्र रात्रि 11:12 पी एम तत्पश्चात सिद्धि

 

सूर्य : मीन राशि मे विराजमान रहेंगे

चन्द्र तुला राशि मे विराजमान रहेंगे :

शुभ समय

अभिजित मुहूर्त : दोपहर 12:01 से दोपहर 12:51तक रहेगा

इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे वह निर्विघ्न संपन्न होगा

अशुभ समय

राहुकाल : दिन के10:53से दिन के 12:26तक 

 

 दिशा शूल दक्षिण 

 

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री जी से 9 4 5 3 5 5 5 1 1 1 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

 

आइये जानते हैं आज का सम्पूर्ण राशिफल

 

 

सबसे पहले जानते है मेष राशि के जातको का

आज का दिन कैसा व्यतीत होगा

आज वाहन खरीदने का इरादा हो अवश्य खरीदें लाभ मिलेगा दक्षिण या पश्चिम दिशा की यात्राएं आज लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं।

क्रोध पर नियंत्रण रखें।

 

जानते है वृषभ राशि के जातको का 

आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है

 – आज परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है सावधानी बनाए रखें लोहा खरीदने में पैसा लगाना चाहते हो हानिकारक साबित होगा

इस लिए आज लोहा में ज्यादा पैसे न खर्च करें

यही अच्छा होगा।

 

जानते है मिथुन राशि के जातको का 

आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है

– आज ज्यादा पैसे लगाकर कुछ खरीदना चाह रहे हो तो फिलहाल अपना इरादा बदल दो नहीं तो आपका पैसा कहीं फस सकता है । क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता समझें कार्य बिगड़ते बिगड़ते संभल जाएंगे दिन लाभदायक कहा जा सकता है।

 

जानते है कर्क राशि के जातको का 

आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है

 – आज अपना पाकेट संभाल कर रखें धन चोरी जा सकता है।आपकी सुबह ताजगी पूर्ण रहेगी दिन मिश्रित फलदाई कहा जा सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें लंबी यात्राएं करने का प्रयास न करें 

 

जानते है सिंह राशि के जातको का 

आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है

 – आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण कहा जा सकता है। सोचे हुए कार्यों में अधिक मात्रा में सफलता मिलेगी बिगड़े हुए कार्य बनते हुए नजर आएंगे । वाहन खरीदना हितकर नहीं होगा। पत्नी अथवा प्रेमिका की वजह से कुछ परेशान होना पड़ सकता है।

 

जानते है कन्या राशि के जातको का 

आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है

 – आज धार्मिक कार्यों में रूचि रहेंगी, उचाई से चढ़ना उतरना पूर्ण सावधानी से गिरकर चोट लगने की संभावना है। आज दो पहिया वाहन पूर्ण सावधानी से प्रयोग करें।

 

जानते है तुला राशि के जातको का 

आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है

 – आज आपको मित्रों की वजह से किसी अनावश्यक झंझट में फसना पड़ सकता है। अपना धन पूरी तरह से सम्हाल कर रखें नुकसान हो सकता है धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है या फिर धन भी खर्च हो सकता है 

 

जानते है वृश्चिक राशि के जातको का 

आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है

 – आज निजी कार्यों में धन खर्च होने के योग दिख रहे हैं । दौड़-धूप अधिक मात्रा में होगी घरेलू कार्यों के पीछे भी धन ख़र्च होने के योग दिख रहे हैं सोचे हुए कार्य में सफलता मिलेगी 

 

जानते है धनु राशि के जातको का 

आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है

 – आज सोच समझकर ही कोई भी नया कार्य करें स्वयं का नुकसान भी हो सकता है । समय की स्थिति बहुत ही उलट-पलट चल रही है किसी भी कार्य को बहुत जल्दबाजी से करना उचित नहीं होगा ।

 

जानते है मकर राशि के जातको का 

आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है

 -आज रुके हुए कार्यों में रुकावट समाप्त होंगी अपना कार्य स्वयं पर निर्भर रखें बेहतर होगा।

आपका दिन शुभ फलदाई कहां जा सकता है। 

 

 जानते है कुंभ राशि के जातको का 

आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है

 – आज काफी समय से बीमार चल रहे व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ दोपहर के बाद होगा किसी नए कार्य को प्रारंभ करने का मन बना रहे हो तो दिन के तीसरे पहर से प्रारंभ करें लाभ होगा ।

 

जानते है अंतिम राशि मीन राशि के जातको का 

आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है

 -आज पति पत्नी के बीच अधिक मात्रा में कलह हो सकती है। संयम बरतने की आवश्यकता है। आज किसी को ज्यादा धन उधार देना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है।

 

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्रीजी  से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

विज्ञापन बॉक्स