Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ज्येष्ठ मास के छठवें मंगलवार को नगर में लगे दर्जनों भंडारे का सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Girish Tirupathi

Advertisement Box

ज्येष्ठ मास के छठवें मंगलवार को नगर में लगे दर्जनों भंडारे का सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

बांगरमऊ उन्नाव।
ज्येष्ठ माह के छठवें मंगलवार को नगर में करीब एक दर्जन स्थलों पर विशाल भंडारा आयोजित किए गए। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए नागरिकों और राहगीरों की भारी भीड़ उमड़ी। नगर के हरदोई उन्नाव मार्ग पर विधायक श्रीकांत कटियार द्वारा पांडाल सजाकर भंडारे में श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। जबकि शहीद जसा सिंह स्मारक भवन के सामने विवेक शर्मा व आदेश शर्मा ने विशाल भंडारा आयोजित कर नागरिकों और यात्रियों को पूड़ी-सब्जी और चावल-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया।
इसी तरह संडीला रोड पर हैप्पी रस्तोगी एवं उनके मित्रों द्वारा भंडारा आयोजित किया गया। पूती चाय वाले ने भी नौनिहाल गंज सब्जी मंडी में भंडारे का प्रसाद वितरित किया। नौनिहाल गंज बाजार स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर चौधरी आशीष सिंह गोलू , सोनू श्रीवास्तव, कमल, उमेश चाय वाले ने संयुक्त रूप से श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरित किया। मोहल्ला टेढ़ी बाजार में सूरज गुप्ता, राजेश रस्तोगी और उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा भी भंडारा आयोजित किया गया। नगर के विभिन्न स्थानों पर भी भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही नगर के अक्षय रस्तोगी, मोहित चौरसिया, आशीष चौरसिया, ऋषभ जायसवाल, शुभम यादव व आकाशदीप द्वारा भी सुबह से शाम तक अनवरत संचालित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता रहा। उन्नाव रोड पर स्थित सोनालिका एजेंसी में गिरीश कन्नौजिया ने भण्डारे में पूड़ी सब्जी बूंदी का प्रसाद वितरित किया। भंडारे में प्रमुख रूप से संजय शुक्ला, चौ संजीव सिंह, अर्जुन लाल ब्लॉक प्रमुख, शरद अग्रवाल जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार संगठन सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
नगर में आयोजित भंडारों में भारी भीड़ के चलते जेब कतरे भी सक्रिय रहे। विधायक श्रीकांत कटियार के भंडारे में उमड़ी भीड़ के बीच अज्ञात टप्पेबाज ने एक व्यापारी की जेब से 12 हजार रुपए पार कर दिया। इसी तरह भंडारों की भीड़ में जेबकतरों ने कई लोगों की जेबों से पैसे उड़ा दिए।

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

आरपीएस समाचार की खबरे आपको पसन्द हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें