Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हल्के वाहनों से पड़ाव शुल्क की वसूली सपा नेताओं के लिए मुद्दा बना सपाई आंदोलन के मूड में

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Girish Tirupathi

Advertisement Box

हल्के वाहनों से पड़ाव शुल्क की वसूली सपा नेताओं के लिए मुद्दा बना सपाई आंदोलन के मूड में

बांगरमऊ, उन्नाव |
पडाव शुल्क के नाम पर नगर पालिका प्रशासन के ठेकेदार द्वारा हल्के यात्री वाहनों से की जा रही अवैध वसूली के विरोध में सपा नेताओं ने आंदोलन का मन बना लिया है। विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं सपा नेता डॉ० मुन्ना अलवी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ तहसील जा पहुंचे। जहां उन्होंने ई-रिक्शा, सीएनजी एवं ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार साक्षी राय को सौपा । ज्ञापन मे कहा गया है कि नगर पालिका परिषद द्वारा हल्के यात्री वाहन चालकों से पडाव शुल्क के नाम पर अवैध एवं जबरन वसूली की जा रही है ।
डॉ० मुन्ना अलवी ने कहा कि क्षेत्र के हजारों ई-रिक्शा, सीएनजी एवं ऑटो चालक सीमित आय में अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में यदि उनसे बिना स्पष्ट वैधानिक आधार एवं निर्धारित प्रक्रिया एवं शुल्क के बदले मिलने वाली सुविधाओं के बिना ही प्रतिदिन पड़ाव शुल्क वसूला जा रहा है, तो यह उनके आर्थिक हितों के विरुद्ध है तथा इसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।
ज्ञापन में मांग की गई कि नगर पालिका परिषद द्वारा वाहन चालकों से की जा रही वसूली की वैधानिकता एवं प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की विवादित अथवा कथित जबरन वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए। यदि जांच में कोई अधिकारी, कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।डॉ० मुन्ना अलवी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर, मेहनतकश एवं वाहन चालकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और भविष्य में भी उनके हितों की आवाज बुलंद करती रहेगी।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में पार्टी विधानसभा अध्यक्ष डॉ रामपाल कुशवाहा, विधान सभा महासचिव राधेश्याम यादव,ब्लॉक अध्यक्ष बांगरमऊ ख़लील ख़ान,ब्लॉक अध्यक्ष गंज मुरादाबाद रामौतार यादव,प्रदेश सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड मनीष दीक्षित,ज़िला सचिव रामनरेश यादव, ज़िला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ शैलेंद्र पाल,ज़िला उपाध्यक्ष छात्र सभा शिवम यादव,संजय यादव,एडवोकेट अमित यादव, ज़ुल्फ़िकार मंसूरी,एडवोकेट मुजम्मिल, गुडु गौतम,फुरकान अहमद गुड्डू शामिल रहे।

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें