
सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने जबरन खेत से रास्ता निकालने व जमीन पर कब्जा करने सहित 165 शिकायत आई
बांगरमऊ संवाददाता
बांगरमऊ उन्नाव।
तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड ने की । अपर जिला अधिकारी श्री गौड़ व एसडीएम ब्रजमोहन शुक्ला ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम शादीपुर निवासी कई ग्रामीणों ने शिकायत कर बताया कि वे लोग अनुसूचित जाति के व्यक्ति हैं। उनके खेत के बीच से दो व्यक्ति जबरन चकरोड निकाल रहे हैं और जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर यह लोग हम सभी को जाति सूचक गाली देकर मारपीट पर आमदा हो जाते है। समाधान दिवस में कुल 165 शिकायती पत्र दर्ज किए गए।जिनमें से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस के बाद तहसील परिसर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना में सराहनीय कार्य करने वाले प्रगणक व सुपरवाइजर को अपर जिलाधिकारी द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

















