
दबंगों ने पैमाइश कर रहे किसान पर तमंचे की बट से हमला कर लहूलुहान कर जान से मारने की धमकी दी
बांगरमऊ संवाददाता
बांगरमऊ उन्नाव
दबंगों ने खेत बंटवारे के लिए पैमाइश कर रहे एक काश्तकार पर असलहे की बट और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले से काश्तकार गंभीर घायल हो गया।
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम महोलिया निवासी काश्तकार कुलदीप सिंह पुत्र राजेश कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि वह बीते शुक्रवार को अपने पिता के नाम खेत के बटवारे की पैमाइश कर रहा था। तभी गांव के ही विवेक सिंह करीब आधा दर्जन असलहा बंद साथियों को लेकर आ धमके और उसपर असलहे की बट और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले से वह गंभीर घायल हो गया। हमलावरों ने उसे जान से मार डालने की धमकी भी दी। एसपी के निर्देश पर बेहटा मुजावर पुलिस घटना की जांच करने में जुटी हुई है।

















