Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शौच के लिए निकले युवक की बिजली के झूलते तारों में चिपक कर हुई मौत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Girish Tirupathi

Advertisement Box

शौच के लिए निकले युवक की बिजली के झूलते तारों में चिपक कर हुई मौत

बांगरमऊ संवाददाता

बांगरमऊ,उन्नाव।
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम गद्दिन खेड़ा में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शौच के लिए घर से निकले एक युवक का शव गांव के बाहर झूलते विद्युत तारों के नीचे पड़ा मिला। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत होने की आशंका जताई है।
बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गांव गद्दिनखेड़ा निवासी 25 वर्षीय सद्दाम पुत्र उस्मान गुरवार की शाम करीब 9 बजे शौच क्रिया हेतु घर से निकला था । किंतु काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। अंधेरा होने के चलते उसका कुछ पता नहीं चल सका। आज शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर झूलते विद्युत तारों के नीचे उसका शव पड़ा मिला। शव पड़े होने की खबर फैलते ही परिजन व तमाम ग्रामीणों का हुजूम मौके पर एकत्र हो गया। युवक के कुछ बाल झुलसे हुए दिखे। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि विद्युत करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी । सद्दाम पिकअप लोडर चालक के रूप में कार्य करने के साथ ही घर पर पशुओं की देखभाल व घर के दूध कारोबार में परिवार का हाथ बंटाता था।
वह अभी अविवाहित था। जबकि उसके दो भाई रिजवान तथा गुड्डू उससे बड़े है।
थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया है कि शव पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें