
विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

असोहा, उन्नाव।
आज शुक्रवार सुबह 11 बजे से 3 बजे तक क्षेत्र के अजयपुर स्थित कुटीबीर बाबा मंदिर प्रांगड़ पर पर्यावरण दिवस पर भाजपा नेता संजय शुक्ल द्वारा पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया , गोष्ठी में पहुंचे डॉ रिचा सिंह प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल , हाईकोर्ट अधिवक्ता व अध्यक्ष आर पी एल फाउंडेशन , सुनीता सिंह सामाजिक विकास संगठन की समाज सेविका ,राघवेंद्र सिंह आखेट डेलीगेटिव के सी एम डी एवम विनीत सिंह ब्लॉक मिशन मैनेजर ने आये हुए लोगों को पर्यावरण पर बारी बारी से जानकारी दी । डॉ रुचि सिंह ने कहा कि यदि अपने आप को बचाना है तो पर्यावरण पर सभी लोग विशेष ध्यान दे । वही मंगेश शुक्ल ने कहा कि पेंडो के कटने से और अधिक पानी के दुरप्रयोग से आज स्थित खराब होती जा रही है यही रहा तो वह दिन दूर नही जब हम लोगो के आगे पानी की भी समस्या उतपन्न हो जायेगी,विनीत सिंह ने लोगो से कहा कि पेंड पौधे हमको ऑक्सीजन देते है इनका ख्याल हमे अपने परिवार के सदस्यों की तरह रखना चाहिए । आयोजक संजय शुक्ल ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब हमें पर्यावरण पर जागरूक होने की जरूरत है , हम सभी लोगो को ज्यादा से ज्यादा पेंड लगाने चाहिए और खास कर विशेष अवसरों पर जन्म।दिन , शादी , या माँ , पिता की याद में पेंड लगाने चाहिए तथा उनका विशेष रखरखाव करते हुए उनको बड़ा करना चाहिए । इस दौरान नीम , बरगद , पीपल , पाकड़ , तुलसी आदि के।डेढ़ सैकड़ा पेंड लोगो को वितरित किये गए ।
कार्यक्रम में दीपू बाजपेई , शिवनारायण अवस्थी , आकाश यादव , अशोक बाजपेई , शुभभ , पुनीत यादव , अजय सविता , राम जी गुप्ता मनीराम , रोहित शुक्ल , सुनील सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्तिथ रहे ।

















