Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

*76वीं बरसी पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी हसरत मोहानी*—

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Girish Tirupathi

Advertisement Box

*76वीं बरसी पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी हसरत मोहानी*—

उन्नाव।
देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा याद रखा जाएगा। यह बात नगर पालिका अध्यक्षा स्वेता भानू ने मौलाना हसरत मोहानी की 76वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
मौलाना हसरत मोहानी की बरसी के अवसर पर हसरत मोहानी लाइब्रेरी में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर चेयरपर्सन स्वेता ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हमारी धरती ने ऐसा महान सपूत जन्मे जिन्होंने कलम और तलवार दोनों के माध्यम से देश की सेवा की। उन्होंने कहा कि मौलाना हसरत मोहानी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी ने अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजाद कराने के लिए जेल की यातनाएं झेलीं और संघर्ष किया। आज हम उनकी कुर्बानियों की बदौलत आजाद भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। चेयरपर्सन ने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस ऑफिस के पास लगा मौलाना हसरत मोहानी मार्ग का पत्थर दोबारा उसी स्थान पर स्थापित कराया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तीन हस्तियों के चित्रों का अनावरण भी किया गया। इनमें पूर्व चेयरमैन आलिम हुसैन जैदी, समाजसेवी, एडवोकेट संदीप टंडन और एडवोकेट श्याम बहादुर श्रीवास्तव शामिल रहे। सभा को संबोधित करने वालों में पूर्व रोटरी गवर्नर अरविन्द कमल, विवेक शुक्ला, सैयद अली इमाम जैदी, अखिलेश द्विवेदी, अनुराग मिश्रा, मेराज खान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। शायरों ने भी अपने कलाम के जरिए मौलाना हसरत मोहानी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतीक अहमद ने की, जबकि संचालन अनवर अशआर और मोहम्मद हारून ने किया। अंत में लाइब्रेरी के सचिव अबरार हुसैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें