
*आर एस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने डिस्ट्रिक्ट प्रोमोशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन*—

बांगरमऊ, उन्नाव।
क्षेत्र के संडीला रोड स्थित आर एस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कानपुर के कल्याणपुर स्थित गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में डिस्ट्रिक्ट प्रोमोशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न आयु वर्ग में पदक जीत कर स्कूल एवं जनपद का नाम रोशन किया है।
कानपुर रोलर स्केट एंड स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता अंतर्गत 6 से 8 आयु वर्ग में कक्षा 2 के छात्र अब्दुल हादी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। जबकि अरमान और वैष्णवी को सिल्वर मेडल मिला। इसके अलावा छात्र श्रेयस एवं छात्रा शाम्भवी ने भी इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रबंधक रिज़वान अहमद ने इस शानदार सफलता पर बच्चों को मेडल पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज के स्पोर्ट्स टीचर पवन सूर्यवंशी, आकांक्षा, रीमा सिंह , अनुराग त्रिपाठी आदि शिक्षक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


















