Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राज्यपाल का अवैध शराब पर प्रहार, बोली- 25-25 महिलाएं हाथ में डंडा लेकर निकले और भट्ठियों को तोड़ दें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Girish Tirupathi

राज्यपाल का अवैध शराब पर प्रहार, बोली- 25-25 महिलाएं हाथ में डंडा लेकर निकले और भट्ठियों को तोड़ दें

Advertisement Box

लखनऊ।

ललितपुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शराब को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 25-25 महिलाएं हाथ में डंडा लेकर निकले और शराब की भट्ठियों को तोड़ दें। वहीं उन्होंने सरकार को भी आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा इतने लाइसेंस नहीं देना चाहिए। समाज को विद्यालय की जरुरत है, शिक्षित बनने की जरूरत है। पुलिस लाइन के हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरने पर राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ और परिवार ने राजपाल आनंदीबेन का स्वागत किया। ललितपुर के कल्याण सिंह सभागार में मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अगवाई में आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधायुक्त बनाने के लिए किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री-स्कूल किट एवं मेडिकल किट बांटी। इस दौरान मंच पर एक बच्चे को देख उन्होंने उसे हाथों से गोदी में उठा लिया। कल्याण सिंह सभागार में राज्यपाल के आगमन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें छोटे-छोटे बच्चे देशभक्ति के मनमोहन संगीत के साथ नृत्य करते नजर आए। जिसको देख राज्यपाल सहित सभी अतिथियों ने खूब सराहा। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कल्याण सिंह सभागार में आने को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्य गेट पर काले कपड़े पहनकर आई महिला को सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर काले कपड़े पहनकर जाने पर रोक है। नतीजतन महिला को वापस जाना पड़ा। इससे पहले उन्होंने झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शराब को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन से कहा था कि संकल्प कराइए कोई भी अध्यापक शराब न पीता हो। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा था बेटियां गौर से सुने अपने पति का सलेक्शन करें तो वह देखें कि वह शराबी न हो। यही नहीं छात्र-छात्राओं से उन्होंने अपील भी की थी कि गांव- गांव जाइए और शराब से होने वाले दुष्प्रभावों को बताकर जागरूक करिए।

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें