
पार्टियों को 4400 करोड रुपए डोनेशन मामले में कार्यवाही की मांग
********************************
लखनऊ।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज चुनाव आयोग को पत्र भेज कर गुजरात की 10 अत्यंत छोटी राजनीतिक पार्टियों को पिछले 5 वर्षों में 4400 करोड रुपए का डोनेशन मिलने और लगभग पूरी धनराशि के खर्च हो जाने के मामले का संज्ञान लेकर समुचित कार्यवाही की मांग की है. पत्र की प्रति प्रधानमंत्री, गृह मंत्री के साथ सीबीआई और ईडी के डायरेक्टर को भी भेजी गई है.
शिकायत में उन्होंने कहा है कि अत्यंत छोटी 10 राजनीतिक पार्टियों को कुछ सौ करोड से हजार करोड रुपए डोनेशन मिलने का मामला अत्यंत अचंभित कर देने वाला है, जबकि इनमें से कईयों के अपने वेबसाइट तक नहीं है और उनके संबंध में इंटरनेट सहित सभी स्थानों पर लगभग शून्य जानकारी उपलब्ध है.
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इनमें से कई पार्टियों ने पूर्व में ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी, गुजरात को अपने बैलेंस शीट प्रेषित किए थे लेकिन मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा उन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई थी, जो अत्यंत गंभीर है.
अतः उन्होंने किसी अन्य राजनीतिक पार्टी द्वारा इन पार्टियों का दुरुपयोग किए जाने की संभावना सहित इस मामले की इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी से जांच व कठोर विधिक कार्यवाही की मांग की है.





















