गोड़े में बंद करीब आधा सैकड़ा भेड़े चोरों ने पार कर दी

Listen to this article

 

गोड़े में बंद करीब आधा सैकड़ा भेड़े चोरों ने पार कर दी

      रिपोर्ट- मोहित मिश्रा

बांगरमऊ उन्नाव।
एक किसान के गोड़े में बंद करीब आधा सैकड़ा भेड़े अज्ञात चोरों द्वारा पार कर दी गयी। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थाना क्षेत्र बेहटा मुजावर अंतर्गत गांव मटुकरी के मजरा आट निवासी रामलड़ैते पुत्र कामता ने बेहटा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि जब वह अपने घर में बीती रात परिजनों के साथ सो रहा था। तभी उसके गोड़े से बंद 52 भेड़े अज्ञात चोरों द्वारा पार कर दी गई। सुबह देखने पर घटना की जानकारी हो सकी। जिसके बाद लोगों से जानकारी प्राप्त हुई कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के निकट से किसी वाहन में लादकर ले उन्हें ले जाया गया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स