
बारिश का पानी दुकानों में घुसा,व्यापारियों में आक्रोश
खबर फतेहपुर चौरासी उन्नाव से
आपको बता दें कि बृहस्पतिवार को हुई वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं फतेहपुर चौरासी नगर पंचायत स्थित बाजार में वर्षा का पानी भर गया। जिससे बाजार आवागमन करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं वर्षा का पानी लोगों की दुकानों में भी
घुस गया। वर्षा के पूर्व नाला सफाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन नालियों सहित सड़क पर वर्षा का पानी भरने के बाद बाजार में दुकानदारों में आक्रोश है। वहीं बाजार में बने नाले में गंदगी भी देखी गई जोकि नाला सफाई की पोल खोल रहीं है। दुकानदारों ने बताया कि नाले में गंदगी के कारण सड़क पर जलभराव हो गया। जिससे काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।यही हाल में शीतला देवी चौराहे पर भी रहा चेयरमैन मिथलेश कुमार ने बताया कि नाले की सफाई कराई गई थी। मुख्य बाजार में वर्षा का पानी कैसे भरा इसकी जानकारी कराई जाएगी।
रिपोर्ट ललित सिंह



















