
साक्षी महाराज बोले- 11 बर्ष पहले लगता था कैबिनेट की बैठक होगी तिहाड़ जेल में, जानें क्यों?
उन्नाव
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि 2014 के पहले लगता था कि कैबिनेट की बैठक तिहाड़ जेल में होगी आज देश में 23 चल रहे हैं। बोले- जिले में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत सबसे अधिक सड़कें बनी है।
उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि बड़े-बड़े नेताओं के यहां इतनी सड़के नहीं है जितनी साक्षी महाराज ने बनवाए हैं उनका मानना है कि हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सबसे ज्यादा सड़के उन्नाव में बनी है। साक्षी महाराज पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने विकसित भारत अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्षों की योजनाओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में साक्षी महाराज ने कहा कि पहले बिजली आती नहीं थी अब बिजली जाती नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 लालगंज मार्ग से जब जाता था तो सोचता था कि हे भगवान क्या इसी मार्ग से वापस लौटना पड़ेगा क्या? लालगंज मार्ग से जाने वाले हर व्यक्ति को यह दर्द होता था। आज उन्नाव का सबसे बढ़िया राष्ट्रीय राजमार्ग 31 है। लखनऊ से कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, गंगा एक्सप्रेसवे भी एक उदाहरण है। 55 करोड लोगों का जनधन खाता खोला गया है।
लगता था 2014 के पहले कैबिनेट की बैठक तिहाड़ जेल में होगी
साक्षी महाराज ने कहा कि जी-20 में वसुदेव कुटुंबकम का नारा गूंज रहा है। संसद में छाती पीट कर धारा 370 न हटाने की बात कही जाती थी। प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटा दिया और दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल भी बनवा दिया।
2014 के पहले भारत में भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण की बातें होती थी। 2014 के पहले लगता था कि कैबिनेट की बैठक तिहाड़ जेल में होगी। मंत्रियों पर भ्रष्टाचार, घोटाले के आरोप लगाते थे।
आज देश में 23 एम्स
साक्षी महाराज ने कहा कि देश में आज एम्स की संख्या 23 है। 8 आईआईएम, सात नए आईआईटी और 490 नई यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत 1.6 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग दी गई। भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है। जो सबके लिए स्वाभिमान की बात है। देश की बेटियों कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह का भी जिक्र किया। विकसित भारत के अमृत काल में ऑपरेशन सिंदूर का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है।
लगाई गई प्रदर्शनी
केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी की तरफ से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में 11 वर्षों की महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। जिसका उद्घाटन सांसद साक्षी महाराज ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, पुरवा विधायक अनिल सिंह, मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट RPS समाचार